Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Poonam Pandey Biography 2025: आयु, माता-पिता, भाई-बहन, ऊंचाई, वजन, पति, बच्चे, विकिपीडिया और विवाद

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
Poonam Pandey Biography

Poonam Pandey भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं जो अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड सफर फिल्म ‘नशा’ ( 2013 ) के साथ शुरू किया था। इसके आलावा Poonam ने टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-4’ और ‘लॉकअप सीजन-1′ में भी काम किया। इस ब्लॉग Poonam Pandey Biography के माध्यम से हम पूनम की आयु , माता – पिता, भाई – बहन, पति, बच्चे तथा अन्य जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं। ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Poonam Pandey Biography 2025: आयु, माता-पिता, भाई-बहन, ऊंचाई, वजन, पति, बच्चे, विकिपीडिया और विवाद

Poonam Pandey Early Life: पूनम पांडेय का प्रारम्भिक जीवन

पूनम का जन्म रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में 11 मार्च 1991 कानपुर उत्तर में हुआ। पूनम के माता-पिता का नाम विद्या पांडेय और शोभानाथ पांडेय है। पूनम के परिवार में माता-पिता के आलावा भाई नीलेश पांडेय और छोटी बहन श्रद्धा पांडेय है। पूनम का परिवार एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार है और ऐसे में पूनम का एक बोल्ड मॉडल और अभिनेत्री होना वास्तव में किसी चट्टान पर चढ़ने जैसा ही कठिन है।

श्रेणीविवरण
पति/साथीसैम बॉम्बे ( फिल्म निर्देशक, निर्माता)
(विवाह: 2020; तलाक: 2021)
पिताशोभनाथ पांडे
मांविद्या पांडे
भाई-बहननीलेश पांडे- भाई
श्रद्धा पांडे- बहन

Education | पूनम पांडेय की शिक्षा

पूनम ने पूनम ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लिटिल फ्लॉवर स्कूल वर्तक मुंबई से पूरी की। 10 की परीक्षा एसएससी बोर्ड मुंबई से की। 12वीं तक की शिक्षा लिटिल फ्लॉवर स्कूल थाणे मुंबई से प्राप्त की है। उन्होंने स्नातक की शिक्षा के लिए मुम्बई विश्वविद्यालय में प्रवेश किया मगर बीच में ही अपनी पढाई छोड़ दी।

Career: करियर प्रारम्भ

पूनम ने अपना मॉडलिंग करियर 19 वर्ष की आयु में 2010 में शुरू किया। अपनी प्रतिभा के दम पर पूनम ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट’ और ‘मेगामॉडल‘ शीर्ष नौ प्रतियोगी में शामिल रहीं और कई फैशन पत्रिकाओं के कवर पेज पर जगह बनाई। शीघ्र ही पूनम ने फैशन जगत में अपनी मजबूत उपस्थ्ति दर्ज कराइ।

श्रेणीविवरण
पहली फिल्म नशा (2013) टीचर की भूमिका
पहला टीवी सीरियल टोटल नादानियां (2015)
टीवी रियलिटी शोखतरों के खिलाड़ी (2011)

पूनम ने मीडिया और लोगों का ध्यानाकर्षित करने के लिए ट्विटर जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अर्धनग्न तस्वीरें पोस्ट की जिससे अचानक पूनम एक सनसनी बन गई।

नशा फिल्म 2013 से पूनम ने बॉलीवुड में कदम रखा। पूनम इस फिल्म में एक शिक्षिका की भूमिका में थी और छात्र के साथ रोमांस करती दिखीं। हालाँकि मीडिया में उनके इस भूमिका की मिलीजुली प्रशंसा हुई।

Ponam Pandey Photo

पूनम की इस फिल्म का पोस्टर अत्यंत भद्दा था जिसकी सामाजिक संगठनों ने कड़ी निंदा की और उनके खिलाफ कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। इस पोस्टर में पूनम को बिना वस्त्रों के दिखाया गया और शरीर को सिर्फ प्लेकार्ड से सांकेतिक ढका गया। मुंबई में शिवसेना के करयकर्ताओं ने पूनम के पोस्टर आग के हवाले कर दिए और इन्हें बेहद अश्लील करार दिया गया। ऐसे किसी भी अश्लील पोस्टर को न लगाने के लिए सुझाव भी दिया। यह फिल्म पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

Personal Life: व्यक्तिगत जीवन-रिश्ते और अधिक

पूनम पांडेय ने अपने लम्बे समय के प्रेमी सैम बॉम्बे के साथ विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया और दोनों ने सितंबर, 2020 एक निजी समरोह में विवाह कर लिया। उसी में covid महामारी में लगे लॉकडाउन के बीच दोनों ने कथन समय बिताया। शीघ्र ही यह विवाह विवादों में आ गया जब पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गिरफ्तार करने की तैयारी की मगर उसे जमानत मिल गई। हालाँकि बाद में दोनों के बीच सुलह की ख़बरें भी आई और लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा।

Poonam pandey with husband Sam Bombay
श्रेणीविवरण
वैवाहिक स्थितितलाकशुदा
अफेयर/बॉयफ्रेंडडीआईजी परास्कर
विवाह की तारीख1 सितंबर 2020 (मंगलवार)

पूनम पांडेय की शारीरिक बनावट

श्रेणीविवरण
नाम पूनम पांडेय
आयु 33 वर्ष ( 2024 )
लंबाई (लगभग)सेंटीमीटर में: 168 सेमी
मीटर में: 1.68 मी
फीट और इंच में: 5′ 6″
वजन (लगभग)किलोग्राम में: 56 किलो ( अनुमानित )
पाउंड में: 123 पाउंड
आकृति माप (लगभग)36-26-34
आंखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला

पूनम पांडेय की संतान

पूनम पांडेय की अभी कोई संतान नहीं है। पूनम ने 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की मगर जल्द ही तलाक हो गया। तब से पूनम सिंगल हैं और कोई संतान नहीं है।

Net Worth | पूनम पांडेय की कुल संपत्ति

पूनम पांडेय ने विभिन्न स्रोतों से काफी संपत्ति बनाई है ऑनलाइन मीडिया स्रोतों की माने तो उसकी कुल संपत्ति 80 करोड़ रूपये है। वह भारत की सबसे अमीर मॉडल्स में से एक है। इसके आलावा उसके पास मर्सिडीज़ और बीएमडब्ल्यू कार भी है। मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में 4 मंजिला इमारत की मालकिन हैं।

पसंदीदा चीज़ें

श्रेणीविवरण
खाने में पसंद पिज्जा और बर्गर
पसंदीदा अभिनेताआमिर खान, ऋतिक रोशन, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत
पसंदीदा अभिनेत्रीश्रीदेवी, रेखा, माधुरी दीक्षित, काजोल
फिल्मेंदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ये जवानी है दीवानी
रंगपीला और गुलाबी

Instagram Account: पूनम पांडेय इंस्टाग्राम

पूनम अपने फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से शेयर करती है और उसकी एक लम्बी फैन फोल्लोविंग है। उसकी अकाउंट id-https://www.instagram.com/poonampandeyreal/ है। उसके फोल्लोवेर्स की संख्या-3.3M followers है।

पूनम से जुड़े विवाद

  • पूनम अपने करियर के प्रारम्भ से ही विवादों से घिरी रही हैं। आइये देखते हैं अब तक उन्होंने जो विवाद पैदा किये हैं-
  • ट्विटर अकाउंट पर शेयर की अर्धनग्न तस्वीरें- पूनम पहली बार चर्चा में तब आई जब उसने ट्विटर अकाउंट सहित अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी अर्ध-नग्न तस्वीरें शेयर करना शुरू किया। उनकी अर्धनग्न तस्वीरों ने चर्चा के साथ विवादों को जन्म दिया।
  • 2011 क्रिकेट वर्ल्डकप विवाद- पूनम ने 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में तब सुर्खियां बटोरी जब उसने कहा कि अगर भारत की टीम विश्वकप जीतती है तो वो स्टेडियम में अपने कपडे उतारर देगी। भारत विश्व विजेता बना मगर जनता ने उन्हें ऐसा करने के लिए मन किया, इसके अतिरिक्त भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने उन्हें इसकी इज़ाज़त नहीं दी थी। हालाँकि उन्होंने एक मोबाइल एप्प के जरिये बानखेड़े स्टेडियम में अपनी तस्वीर अपलोड की थी।
  • 2012 आईपीएल विवाद- 2012 आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के विजेता बनने के बाद पूनम ने अपनी नग्न तस्वीरें साझा की।
  • निजी मोबाइल एप्प विवाद- 2017 में पूनम ने अपना एक एप्प लांच किया और उस पर अपनी कामुक तस्वीरें साझा कि लेकिन गूगल ने इस एप्प को तुरंत प्ले स्टोर से हटा दिया।
  • अपने पति के साथ एक अंतरंग वीडियो भी पूनम ने साझा किया हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया।

अपनी मृत्यु की झूठी खबर फैलाई

  • 1 फरवरी 2024 को पूनम की मैनेजर ने उनकी आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उनकी मौत की घोषणा कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस पोस्ट में उनकी मैनेजर ने बताया कि 32 वर्षीय पूनम की मृत्यु का कारण सर्वाइकल कैंसर है। लेकिन अगले ही दिन पूनम ने इसे इस बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान बताया। मगर लोगों ने उनके इस स्टंट की जमकर आलोचना की।
  • पूनम के इस कृत्य की ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने घोर निंदा की और मुंबई पुलिस कमिश्नर से उनके वरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की जिसके बाद पूनम को सार्वजानिक माफ़ी मांगनी पड़ी।
  • 100 करोड़ के मानहानि का मुकदमा- अपनी फर्जी मौत की खबर फ़ैलाने के आरोप में फैजान अंसारी नाम के व्यक्ति ने 100 करोड़ रूपये के मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया क्योंकि पूनम ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए अपनी फर्जी मौत की खबर फैलाई जिसे लेकर कानपुर पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

राजकुंद्रा के साथ जुड़ा विवाद

  • शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा के साथ पूनम को भी अभ्युक्त बनाया गया जब जनवरी 2022 में पोर्नोग्राफ़िक फ़िल्म रैकेट का भंडाफोड़ हुआ और पूनम को सर्वोच्च न्यायालय जाकर गिरफ्तारी से सुरक्षा लेनी पड़ी। क्योंकि बॉबी हाई कोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका ठुकरा दी गई थी।
  • पूनम ने 2019 में, राज कुंद्रा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कहा कि उनका फ़ोन नंबर टैगलाइन के साथ: ‘मुझे कॉल करें, मैं आपके लिए स्ट्रिप करूँगी,’ कुंद्रा की कंपनी द्वारा प्रबंधित एप्लिकेशन के माध्यम से प्रकाशित किया गया था।
  • 13 दिसंबर 2022 को मुंबई साइबर सेल ने पूनम को अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के साथ भारतीय दंड संहिता के तहत अश्लीलता फ़ैलाने और उसका वितरण करने का जिम्मेदार ठहराया गया।
  • 2011 विश्व कप में तब हंगामा हो गया जब, सचिन तेंदुलकर को भगवान और उनके बगल में पूनम की आँगन तस्वीर और पाकिस्तानी क्रिकेटर को उनके सामने झुका हुआ दिखाया गया। यह घटना कोलकाता के स्टेडियम में घाटी और मुसलमानों ने इसका जबदस्त विरोध किया।
  • फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट विवाद- 2012 में, तब विवाद खड़ा हो गया जब अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया था, इस अकाउंट में पूनम की तस्वीर शेयर कर कहा गया कि, जब पूनम पांडेय कबड्डी मैच में कपड़े उतरने को तैयार हैं तो आप उनका मुक़ाबला कैसे करेंगी।

वैवाहिक जीवन और विवाद

विवादों और पूनम का चोली – दामन का साथ है तो वैवाहिक संबंध बिना विवाद कैसे रह सकते थे। शादी के मात्र 13 दिन बाद अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 22 सितंबर 2020 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पूनम ने मारपीट, धमकी और थप्पड़ मारने की शिकायत दर्ज कराई और सैम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभिनेत्री के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।” बाद में दोनों में सुलह हो गई।

अश्लील विडिओ फिल्माने पर गिरफ्तारी

अपनी आदत से मजबूर पूनम उस समय संकट में फंस गई जब 5 नवंबर 2020 को,उन्हें उत्तरी गोवा में सरकारी संपत्ति पर नग्न विडिओ फिल्माने के आरोप में गिरफ्तार किया गया । यह गिरफ्तार गोवा फॉरवर्ड पार्टी द्वारा शिकायत दर्ज कराइ गई और इसे गोवा की महिलाओं की अस्मिता के खिलाफ हमला बताया गया।

पूनम पांडेय के बारे में ज्ञात / अज्ञात तथ्य

  • पूनम पांडेय भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्होंने 17 वर्ष की आयु में मॉडलिंग शुरू की और विवादों से इनका गहरा नाता है।
  • पूनम एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में जन्मी और परिवार नहीं चाहता था की वे मॉडलिंग करें। 2011 विश्वकप के दौरान नग्न तस्वीर साझा करने की घोषणा ने परिवार को अत्यंत दुखी कर दिया मगर बाद में सबकुछ सामान्य हो गया।
  • पूनम ने मॉडलिंग जगत में तेजी से पहचान बनाई और 2011 में, बहुप्रतीक्षित ग्लैडरैग्स कैलेंडर के लिए मॉडलिंग (फोटो शूट ) किया और 2012 में, चर्चित किंगफिशर कैलेंडर में भी जगह बनाई।
  • अपनी पहली फिल्म नशा 2013 से ही पूनम विवादों में घिर गई जब पोस्टर पर पूनम की अश्लील फोटो आई। लोगों ने उसके पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
  • 2011 में पूनम ने खतरों के खिलाडी में प्रतिभाग किया जिसके लिए उन्हें 50 लाख का भुगतान किया गया।
  • पूनम को ऑनलाइन शॉपिंग बहुत पसंद है और वे मिंत्रा को पसंद करती हैं।
  • 2011 के विश्व कप के दौरान कपड़े उतारने की घोषणा के बारे में पूनम ने खुलासा किया था कि-
  • वह अपने पत्रकार दोस्तों के साथ बैठी थी और उसके दिमाग में कुछ बड़ा करने का विचार चल रहा था। वह 25 – 30 कैलेंडर शूट कर चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद उसकी पहचान नहीं बन पाई थी। उसने कहा कि कितनी ही लड़कियों ने खान और कपूर के साथ काम किया है मगर वे पहचान बनाने में नाकाम रही है।
  • इसलिए उसके दिमाग में विचार आया कि क्यों न कुछ ऐसा करे कि उसे एक अलग पहचान मिले। तब उसने घोषणा की कि अगर इंडिया विश्वकप जीतती है तो वह स्टेडियम में कपडे उतार देगी। और इस घोषणा के बाद देशभर में लोग पूनम पांडेय को जान गए।
  • पूनम की इच्छा है कि वो फिल्म में एक शर्मीली लड़की की भूमिका निभाए जो साड़ी और घूंघट में हो।
  • लॉकडाउन के दौरान पूनम ने फिल्म दिल चाहता है 15 बार देखी।
  • पूनम को सुनील शेट्टी बहुत पसंद है और वे उन्हें एक आदर्श पति मानती है।
  • पूनम को एकता कपूर के साथ काम करना पसंद है और कंगना रनौत उसे प्रेरित करती है।
  • पूनम के अनुसार लड़कियों को स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना चाहिए ताकि अपने लिए एक अलग मुकाम हासिल कर सके।
  • पूनम ने एक रियलिटी शो के माध्यम से बताया की शादी के बाद पति की प्रताड़ना से उसने कई बार आत्महत्या की सोची।
  • कैटरिना कैफ पूनम की प्रेरक अभिनेत्री हैं।
  • फिल्म नशा के रिलीज होने से पहले पूनम ने पहले ट्विटर पर ग्रैब नशा बिकिनी की थी।
  • पूनम को बिग बॉस सीजन 7 के लिए संपर्क किया गया था मगर फीस को लेकर बात नहीं बनीं।
  • पूनम भारतीय क्रिकेट टीम की बहुत बड़ी फैन हैं।
  • पूनम की इच्छा है कि अगले जन्म में वे इंदिरा गाँधी के रूप में पैदा होना चाहती है।
  • पूनम पांडे एक पैट लवर उसके पास एक कुत्ता है।
  • पूनम धाराप्रवाह मराठी बोलने की क्षमता रखती है।
  • 2 फरवरी 2024 को, अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई कि सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत हो चुकी है मगर तीन दिन बाद ही उन्हें विडिओ के माध्यम से सफाई देनी पड़ी कि वे जीवित हैं और यह एक प्रचार मात्र था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


पूनम पांडेय कौन है?

पूनम पांडेय एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है।

पूनम पांडेय की आयु कितनी है

पूनम पांडेय अभी 33 साल की है।

पूनम पांडेय के पति का नाम क्या है?

पूनम पांडेय ने सैम महमूद बॉम्बे से शादी की मगर कुछ दिन में ही तलाक हो गया।

पूनम पाण्ड्य के कितने बच्चे हैं?

पूनम के कोई संतान नहीं है।

पूनम पांडेय की मृत्यु कैसे हुई?

2 फरवरी 2024 को पूनम की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से होना बताया गया। मगर यह एक झूठी खबर थी।


आपको यह भी पढ़ना चाहिए

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!