Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री: आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, नेट वर्थ | Rekha Gupta Chief Minister Delhi Biography in Hindi

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
delhi new cm, delhi new cm news, delhi new cm name, delhi new cm face, delhi new cm live,delhi bjp new cm, who will be delhi new cm, delhi new cm 2025, new delhi cm, delhi cm face, delhi cm, new cm of delhi update, new cm of delhi, delhi cm oath, delhi election 2025, delhi cm news hindi

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल की। और इसके साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी ने कुल 48 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 8 दिन से भी ज्यादा मंथन चल रहा था।

लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ ह्आ था। ऐसे में विजेंद्र गुप्ता सहित एक महिला का नाम भी दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में था, और वह नाम है रेखा गुप्ता का। और अब निर्णय आ चुका है कि रेखा गुप्ता ही दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता एक तेज-तर्रार राजनीतिज्ञ हैं और संघ की पहली पसंद हैं।

रेखा गुप्ता ने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत बीजेपी की स्टूडेंट बिंग AVBP के साथ की। इस लेख Rekha Gupta Biography in Hindi के माध्यम से जानते हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कौन हैं, उनकी आयु , शैक्षिक योग्यता, परिवार , संतान, नेट वर्थ और राजनीतिक सफर।

Rekha Gupta, delhi new cm, delhi new cm news, delhi new cm name, delhi new cm face, delhi new cm live,delhi bjp new cm, who will be delhi new cm, delhi new cm 2025, new delhi cm, delhi cm face, delhi cm, new cm of delhi update, new cm of delhi, delhi cm oath, delhi election 2025, delhi cm news hindi
जन्म तिथि19 जुलाई 1974 (शुक्रवार)
आयु (2025 तक)52 वर्ष
जन्म स्थानजुलाहना, हरियाणा
राशिकर्क
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरजुलाहना, हरियाणा
स्कूल• मनेन्द्र शक्ति विद्यालय, केशवपुरम
• सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अशोक विहार
कॉलेज/विश्वविद्यालय• दौलत राम कॉलेज, दिल्ली
• चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
• दिल्ली विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता• बैचलर ऑफ कॉमर्स
एलएलबी, आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना, गाजियाबाद
• मास्टर ऑफ आर्ट्स
• मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
धर्म हिंदू धर्म
विवाद22 फरवरी 2023 को, AAP पार्टी के एक पार्षद को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जो रेखा के मेयर चुनाव हारने के बाद हुआ।
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह तिथि28 जून 1998
पति/जीवनसाथीमनीष गुप्ता (सफल व्यवसायी)
बच्चेबेटा- निकुंज गुप्ता
बेटी- हर्षिता गुप्ता (सफल व्यवसायी)
माता-पितापिता- जय भगवान जिंदल (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से सेवानिवृत )
माता- उर्मिला जिंदल (गृहिणी)
भाई-बहनभाई- 1
बहन- 4
• एक बहन का नाम मृदुला
पद दिल्ली की मुख्यमंत्री

Rekha Gupta Early Life: रेखा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रेखा गुप्ता का जन्म एक मध्यमवर्गीय वैश्य में परिवार में 19 जुलाई 1972 को जुलहना, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता का नाम जयभगवान जिंदल है जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से ब्रांच मैनेजर के पद से सेवा निवृत हैं। उनकी माता का नाम उर्मिला जिंदल है और वे एक ग्रहणी हैं। इसके आलावा उनका एक भाई और चार बहन हैं एक बहन का नाम मृदुला जिंदल है।

Also Read
Lakshmi Hebbalkar (Politician)Biography in Hindi: Draupadi Murmu Education, Net Worth | द्रौपदी का जीवन परिचय हिंदी में
Anita Anand Canada(Politician): जानिए कौन है कनाडा के प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल अनीता आनंदRuby Dhalla Biography In Hindi: जानिए रूबी ढल्ला के बारे में, जो कनाडा के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल हैं

Education: रेखा गुप्ता की शिक्षा

रेखा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मनिन्दर शक्ति विद्यालय केशवपुरम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंटर तक की शिक्षा गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री स्कूल अशोक विहार से पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल ककरने के बाद वर्ष 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी, आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से परास्नातक के साथ व्यापार प्रबंधन में मास्टर्स किया।

उनकी शिक्षा ने उन्हें समाज सेवा और राजनीति में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाई और यही उनके राजनीतिक सफर की नींव बनी। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की।


Family & Personal Life:परिवार और व्यक्तिगत जीवन

रेखा गुप्ता के माता-पिता ( श्री जयभगवान जिंदल और उर्मिला जिंदल ) ने हमेशा उनका समर्थन किया है। उनके पिता एक सरकारी बैंक कर्मचारी थे, जबकि माता गृहिणी हैं। रेखा ने एक सफल व्यवसायी मनीष गुप्ता से 28 जून 1998 को विवाह किया। मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स की शॉप चलाते हैं। दम्पत्ति के दो संतान हैं एक पुत्र निकुंज और एक बेटी हर्षिता गुप्ता हैं निकुंज पिता के साथ व्यवसाय में लगे हैं और हर्षिता अभी शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। और वे एक व्यवसायी हैं। परिवार के साथ उनका संतुलित जीवन उन्हें राजनीति में सक्रिय रहने की ताकत देता है। उनके परिवार ने हमेशा उनके राजनीतिक सफर में उनका साथ दिया है, जो उनकी सफलता का एक महत्वपूर्ण कारण है।

delhi new cm,
delhi new cm news,
delhi new cm name,
delhi new cm face,
delhi new cm live,delhi bjp new cm,
who will be delhi new cm,
delhi new cm 2025,
new delhi cm,
delhi cm face,
delhi cm,
new cm of delhi update,
new cm of delhi,
delhi cm oath,
delhi election 2025,
delhi cm news hindi
Family & Personal Life

रेखा गुप्ता की शारीरिक संरंचना

आयु52 वर्ष
ऊंचाई (लगभग)
सेंटीमीटर में165 cm
मीटर में1.65 m
फीट और इंच में5’ 5”
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

Age: रेखा गुप्ता की आयु


रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1972 को हुआ है और इस समय उनकी आयु 52 वर्ष है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनीं हैं और दिल्ली की राजनीति में चमकने वाली हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए शराब घोटाले को फिरसे खोल दिया गया है।


राजनीतिक करियर

रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा के साथ शुरू किया। उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुईं। रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर में कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसमर्थन ने उन्हें हर बार आगे बढ़ने की ताकत दी है। नीचे रेखा गुप्ता के राजनीतिक सफर के बारे में टेबल दी गई है-

वर्षउपलब्धियां
1992छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुईं।
1994-1995दौलत राम कॉलेज के सचिव बनी।
1995-1996दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के सचिव बनी।
1996-1997दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष बनी।
2003-2004भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली के सचिव बनी।
2004-2006भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बनी।
2007उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद चुनी गईं।
2007-2009महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्ष बनीं।
2009दिल्ली राज्य महिला मोर्चा की महासचिव बनीं।
2010भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनी।
2022दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनी गईं।
202322 फरवरी 2023 को आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय से दिल्ली मेयर चुनाव हार गए; उन्हें 116 वोट मिले, जबकि शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले।
2025दिल्ली विधानसभा चुनाव में, रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराया। रेखा को कुल 68200 वोट हासिल हुए और वंदना को 38605 वोट मिले, इस तरह उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी पर 3,440 वोट से जीत हासिल की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल

रेखा गुप्ता ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के गढ़ शालीमार बाग़ विधान सभा सीट से जीत हासिल कर को सभी को चौंका दिया है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराया। रेखा को कुल 68200 वोट हासिल हुए और वंदना को 38605 वोट मिले, इस तरह उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी पर 3,440 वोट से जीत हासिल की।

रेखा गुप्ता के पार्टी के प्रति वफ़ादारी और उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव और शैक्षिक योग्यता को देखते हुए वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में शामिल हैं। इसके आलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में रेखा गुप्ता (शालीमार बाग), विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी), सतीश उपाध्याय (मालवीय नगर), आशीष सूद (जनकपुरी), पवन शर्मा (उत्तम नगर), और अजय महावर (घोंडा) शामिल हैं। आज दिनांक 19/02/2025 को दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जायगा। शाम तक यह निश्चित हो गया कि रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बैठेंगी। वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगीं।

delhi new cm,
delhi new cm news,
delhi new cm name,
delhi new cm face,
delhi new cm live,delhi bjp new cm,
who will be delhi new cm,
delhi new cm 2025,
new delhi cm,
delhi cm face,
delhi cm,
new cm of delhi update,
new cm of delhi,
delhi cm oath,
delhi election 2025,
delhi cm news hindi

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

12 दिन के लम्बे मंथन के बाद दिल्ली को अपनी मुख्यमंत्री मिल गई। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भगवा साड़ी पहनकर रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी (गुरुवार ) को उन्होनें दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता शालीमार बाग़ से विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली के ऐतिहसिक रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानम्नत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई मंत्री और 50 हज़ार कार्यकर्त्ता एकत्र हुए।

रेखा गुप्ता की नेट वर्थ

रेखा गुप्ता एक व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखती हैं और उनका अपना व्यवसाय भी है। रेखा शेयर मार्किट और बैंक से मिलने वाले ब्याज से अच्छी कमाई करती हैं। उनकी सम्पत्ति और नेट वर्थ के बारे में नीचे टेबल में देखा जा सकता है-

मुख्यमंत्री का वेतन 1,70,000 प्रति माह
नकद1,55,000
बैंक जमा38,06,416
मोटर वाहन6,10,000
जेवरात15,52,500
अन्य संपत्ति7,50,000
अचल संपत्ति
आवासीय भवन2,60,00,000
कुल नेट वर्थ (लगभग)5,31,34,981 रुपये ~5 करोड़+
देनदारियां 1,20,33,720 रुपये ~1 करोड़+

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रेखा गुप्ता

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रेखा गुप्ता का नाम चर्चा में है और वही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनकी जीत ने उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बना दिया। भाजपा के भीतर उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसीलिये वह इस पद पर पहुंची है, और दिल्ली के विकास में एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास के लिए नई योजनाएं और नीतियां लागू की जा सकती हैं, जो शहर के निवासियों के लिए फायदेमंद साबित होंगी।


रेखा गुप्ता के बारे में कुछ अनजाने तथ्य

रेखा गुप्ता एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत मिली और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। आइये उनके बारे में जानते हैं कुछ अनजाने तथ्य। वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी अच्छी थीं।

छात्र जीवन में योगदान:

जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष थीं, तो उन्होंने कॉमन एडमिशन फॉर्म का विचार प्रस्तुत किया, जिससे कई छात्र-छात्राओं को फायदा हुआ। उन्होंने लड़कियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक समिति और कॉलेज में लड़कियों के लिए छेड़छाड़ और उत्पीड़न के खिलाफ एक कैंपस समिति का गठन किया। उन्होंने छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की विशेष बसों की संख्या बढ़ाने की पहल की।

पार्षद के रूप में कार्य:

पार्षद बनने के बाद, उन्होंने पीतमपुरा के सीयू ब्लॉक मार्केट में एक बहुउद्देशीय परियोजना पूरी की, जिसमें स्विमिंग पूल, जिम, लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र की स्थापना शामिल थी। उन्होंने क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए एक व्यापक भूमिगत पार्किंग सुविधा का विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने क्षेत्र के हर ब्लॉक में एक पार्क विकसित किया और उन्हें रामायण के पात्रों के नाम पर नामित किया।

उन्होंने हाइदरपुर में एक पार्षद प्रशासनिक कार्यालय बनाया ताकि झुग्गी बस्तियों के लोगों की समस्याएं सुनी जा सकें। उन्होंने हाइदरपुर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स लगाने, गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं को नियमित पेंशन वितरण, सड़कों की मरम्मत, महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए हेल्पलाइन नंबर और पीतमपुरा क्षेत्र में चलने वाले कचरा ट्रकों की समस्याओं का समाधान किया।

महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्ष के रूप में:

उन्होंने गरीब परिवारों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए नकद सहायता प्रदान करने के लिए ‘सुमेधा योजना’ शुरू की। उन्होंने तलाकशुदा महिलाओं और शादी के बाद अलग रहने वाली महिलाओं को पेंशन प्रदान करने की योजना भी शुरू की। उन्होंने महिला पार्षदों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें सुषमा स्वराज और कृष्णा तीरथ ने व्याख्यान दिए।

उन्होंने दिल्ली के एमसीडी स्कूलों के 9 लाख छात्रों को पुरस्कार दिए, जो पढ़ाई में अच्छे थे। उन्होंने दिल्ली में बच्चों और महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए। उन्होंने महिला भ्रूण हत्या और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए काम किया।

सामाजिक कार्य:

उन्होंने ‘आस फाउंडेशन’ (AAS Foundation) नामक एक एनजीओ शुरू किया, जो समाज में लोगों की मदद करता है। इस संगठन में काम करने वाले ज्यादातर गृहिणियां थीं, जिन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया था। उन्होंने ‘चलो सुदामा द्वार’ नामक एक दान कार्यक्रम शुरू किया। वह महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल किडनी हॉस्पिटल की महिला ट्रस्टी और महिला समन्वयक हैं, जो जरूरतमंद लोगों को सस्ता और मुफ्त इलाज प्रदान करता है।

पीयू-रामलीला कमेटी पीतमपुरा (दिल्ली में नंबर-1 रामलीला पुरस्कार प्राप्त) की सदस्य के रूप में, उन्होंने गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने गो-हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

हस्तशिल्प व्यवसाय:

वर्ष 2000 में, उन्होंने हस्तशिल्प में अपना व्यवसाय शुरू किया, जिससे कई युवा लड़कियों को रोजगार मिला। उनका अपना हस्तशिल्प व्यवसाय ‘आकृति हैंडीक्राफ्ट एंड इवेंट्स’ है, जो हस्तनिर्मित वस्तुओं, त्योहार/मौसमी सजावट, कॉर्पोरेट स्मृति चिन्ह और इवेंट/थीम प्रबंधन के लिए लोकप्रिय है।

2022 के मेयर चुनाव में उम्मीदवारी:

2022 में, उन्हें दिल्ली मेयर चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार के रूप में चुना गया। एक साक्षात्कार में, उन्होंने अपनी उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए कहा,
“मैं सभी पार्षदों से अपील करती हूं कि दिल्ली के विकास और बेहतरी के लिए वोट करें। मुझे उम्मीद है कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर शहर के लिए सही मेयर का चुनाव करेंगे।”

2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को हराया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q. रेखा गुप्ता कौन हैं?

Ans. रेखा गुप्ता भाजपा की एक प्रमुख नेता हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग विधानसभा से जीत हासिल की है।

Q. रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर कैसा रहा है?

Ans. उन्होंने भाजपा के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और स्थानीय स्तर पर कई योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Q. क्या रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन सकती हैं?

Ans. हां, उनकी जीत और जनसमर्थन ने उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बना दिया है।

Q. रेखा गुप्ता की शिक्षा क्या है?

Ans. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कानून की डिग्री हासिल की है।

Q. रेखा गुप्ता ने 2025 दिल्ली विधान सभा चुनाव में किसे हराया?

Ans. रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराया।

नोरा फतेही का जीवन परिचयमाहिरा शर्मा 
चन्द्रिका टंडनश्रेया घोषाल
कैटरीना कैफ की बायोग्राफीनाओमिका सरन
Olivia Rodrigo Biography:आरती सहवाग
डिंपल यादवमोनाली ठाकुर 
सारा अली खानदीपिका पादुकोण
येशा सागर (क्रिकेट प्रेजेंटर) का जीवन परिचयवैलेंटाइन डे: प्यार का इतिहास, असली कहानी, और रोचक तथ्य

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!