श्रेया घोषाल का जीवन परिचय: आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे और नेट वर्थ | Shreya Ghoshal Biography in Hindi

By Dr. Santosh Kumar Sain

Updated On:

Follow Us

Shreya Ghoshal Profile: अगर भारत की महान गायिकाओं की बात होगी तो पहला नाम स्वर्गीय लता मंगेशकर का ही आएगा। मगर हम आधुनिक समय की सर्वश्रेष्ठ गायिकाओं की बात करें तो सबसे पहला नाम श्रेया घोषाल का ही आएगा। हालाँकि वर्तमान में उनसे पहले कई प्रसिद्ध गायिकाओं ने नाम कमाया है। श्रेया घोषाल वो सिंगर हैं जो बिना संगीत के भी खनकती और सुरीली आवाज में गाना गा सकती हैं। Shreya Ghoshal Biography in Hindi में इसी पर चर्चा करेंगे।

बंगाली पृष्ठभूमि से शायद शहद की मिठास का असर है और मोनाली ठाकुर जैसी गायिकाओं ने भी स्थान बनाया है। आज इस लेख में हम श्रेया घोषाल के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे- उनकी आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे और नेट वर्थ आदि की चर्चा करेंगे।

Shreya ghoshal
नामश्रेया घोषाल
पूरा नामश्रेया घोषाल मुखोपाध्याय
उपनामपिऊ, डायनैमिक्स की रानी
जन्म12 मार्च 1984
जन्मस्थानबरहामपुर, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल
आयु ( 2025 में )41 वर्ष
शिक्षास्नातक
पेशागायक
पिताबिश्वजीत घोषाल
माताशर्मिष्ठा घोषाल
भाई-बहनभाई-सौम्यदीप घोषाल
पति शिलादित्य मुखोपाध्याय
संतानएक पुत्र देवयान
पुरस्कारपांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार,
चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार,
दो तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार,
दो बीएफजेए पुरस्कार,
सात फिल्मफेयर पुरस्कार और
दस फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण
कुल सम्पत्ति$25 मिलियन
@shreyaghoshal, 33.9M followers

Shreya Ghoshal Early Life: प्रारम्भिक जीवन परिचय

Shreya Ghoshal Childhood
बचपन में हारमोनियम बजाती श्रेया
नामश्रेया घोषाल
जन्म12 मार्च 1984
जन्मस्थानबरहामपुर, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल
पालन-पोषणराजस्थान के कोटा के पास एक छोटे से शहर रावतभाटा
पारिवारिक पृष्ठभूमिबंगाली ब्राह्मण

श्रेया घोषाल: माता-पिता और भाई-बहन

Shreya Ghoshla Parents
माता-पिता के साथ श्रेया घोषाल
पिताबिश्वजीत घोषाल (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर )विद्युत इंजीनियर, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कार्यरत।
मातासरमिष्ठा घोषाल (साहित्य में स्नातकोत्तर)साहित्य में स्नातकोत्तर डिग्री धारक।
भाईसौम्यदीप घोषाल (संगीतकार)छोटे भाई, संगीतकार। कोई बहन नहीं है।
Shreya Ghoshal  Brother
अपने भाई सौम्यदीप घोषाल के साथ श्रेया घोषाल

Shreya Ghoshla Education: श्रेया घोषाल की शिक्षा

प्राथमिक/माध्यमिक शिक्षा (आठवीं तक की पढ़ाई )एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नंबर 4, रावतभाटा, राजस्थान
उच्च माध्यमिक शिक्षाएटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज, अनुशक्तिनगर, मुंबई
स्नातक डिग्री (अंग्रेजी साहित्य में बीए डिग्री)एसआईईएस कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, सियोन, मुंबई
संगीत प्रतियोगिता (1995 में,संगम कला समूह)अखिल भारतीय लाइट वोकल संगीत प्रतियोगिता, नई दिल्ली में सब-जूनियर स्तर में लाइट वोकल ग्रुप में विजेता

Shreya Ghoshal Music Education: श्रेया घोषाल की संगीत शिक्षा

श्रेया को बचपन में उनकी माँ संगीत का अभ्यास कराती थीं और तानपुरा पर बंगाली गाने गाकर साथ देती थीं। 6 वर्ष की आयु में श्रेया ने शास्त्रीय संगीत में औपचारिक प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। मशहूर संगीतकार कल्याण जी से उन्होंने 18 महीने प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में मुक्त भिड़े के साथ शास्त्रीय संगीत की अपनी शिक्षा जारी रखी।

श्रेया घोष की चिकनी चमेली गाने पर शर्मिंदा

श्रेया घोषाल, ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि अपने गाने “चिकनी चमेली” के लिए वे शर्मिंदा महसूस करती हैं। यह गाना, जो कैटरिना कैफ पर फिल्माया गया था, अपने रॉन्ची और बोल्ड कंटेंट के लिए जाना जाता है। श्रेया ने स्वीकार किया कि वह इस गाने को लेकर शर्मिंदा महसूस करती हैं, खासकर जब छोटी बच्चियां इसे गाती हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना उनके करियर का एक हिस्सा है, लेकिन वह चाहती हैं कि उनकी छवि इस तरह के गानों से जुड़ी न रहे। यह बयान उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Shreya Ghoshal Music Career: श्रेया घोषाल का संगीत करियर

श्रेया ने पहली बार लाइव स्टेज शो एक स्थानीय क्लब के वार्षिक समारोह में किया था। 6 वर्ष की आयु में श्रेया ने भारतीय शास्त्रीय संगीत का औपचारिक प्रशिक्षण लेना शुरू किया। जब श्रेया 16 साल की थी तब सन 2000 में, ज़ी टीवी टेलीविज़न के संगीत रियलिटी शो ‘सा रे गा मा‘ (अब सा रे गा मा पा) में प्रतिभाग किया और विजेता रहीं।

shreya ghoshal in saregamapa little champs

Shreya Ghoshal Professional Music Career: श्रेया घोषाल का व्यावसायिक संगीत करियर

श्रेया की प्रथम व्यावसायिक रिकॉर्डिंग “गणराज रंगी नाचतो” थी, यह गीत मूल रूप से लता मंगेशकर द्वारा गाए गए एक मराठी गीत का कवर संस्करण ( cover version ) था। उनका प्रथम स्टूडियो रिकॉर्डिंग एल्बम ‘बेंडेची बीना‘ था, जिसे 1 जनवरी 1998 को 14 ट्रैक के साथ रिलीज़ किया गया था।

इससे पहले भी उनके कुछ एल्बम जारी होते जिनमें ‘ओ तोता पाखी रे’, एकती कथा (1999), और मुखर पोराग (2000) प्रमुख हैं। उन्होंने ने बंगाली स्टूडियो एल्बम रूपसी राते (2002) रिकॉर्ड किया। श्रेया ने बनोमाली रे (2002) और बाद में कृष्णा बिना आचे के (2007) जैसे एल्बमों में भक्ति गीत रिकॉर्ड किए।

Shreya Ghoshal Marriage and Husband Name: श्रेया घोषाल की शादी/पति का नाम

श्रेया घोषाल ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ दस वर्ष तक डेटिंग करने के बाद 5 फरवरी 2015 को एक पारंपरिक बंगाली समारोह में विवाह किया। श्रेया के पति ट्रूकॉलर के वर्तमान ग्लोबल हेड (बिजनेस के लिए) हैं। श्रेया ने लम्बे समय के बाद 22 मई 2021 को मुंबई में अपनी पहली संतान देवयान नाम के एक बेटे को जन्म दिया। इसके आलावा श्रेया का कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा है।

Shreya Ghoshal Marriage and Husband Name: श्रेया घोषाल की शादी/पति का नाम

shreya Ghoshal Love Story: श्रेया घोषाल की लव स्टोरी

श्रेया घोषाल ने 5 फरवरी 2015 को अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से विवाह किया और दम्पत्ति की एक संतान के रूप में पुत्र देवयान ने 2021 में जन्म लिया। मुखोपाध्याय और श्रेया की मुहब्बत स्कूल के दिनों से शुरू हुई। बड़े होने पर श्रेया और मुखोपाध्याय ने 10 साल एक दूसरे को डेट किया और अंत में 2015 में विवाह बंधन में बंधे। मुखोपाध्याय ट्रूकॉलर के वर्तमान ग्लोबल हेड (बिजनेस के लिए) हैं।

Shreya Ghoshal Age: श्रेया घोषाल की आयु

श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 हुआ और अभी वे 40 वर्ष की हैं 12 मार्च 2025 को वे 41 वर्ष की हो जाएँगी।

Shreya Ghoshal Height and Weight: श्रेया घोषाल की ऊंचाई और वजन


ऊंचाई (लगभग)
सेंटीमीटर में- 160 सेमी
मीटर में- 1.60 मीटर
फीट इंच में- 5′ 3″
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

Shreya Ghoshal Net Worth: श्रेया घोषाल की नेट वर्थ

कुल संपत्ति25 मिलियन डॉलर (लगभग 185 करोड़ रुपये)
मासिक आयरु. 36.5 लाख
वार्षिक आयरु. 3.7 करोड़
विविध परिसंपत्तियांरु. 2.1 करोड़
मासिक वेतन45,000 डॉलर
वार्षिक वेतन (2023)456,000 डॉलर
व्यक्तिगत निवेश से वार्षिक आयरु. 20 लाख
ब्रांड एंडोर्समेंट से अतिरिक्त आयरु. 2 करोड़
प्रति गीत शुल्करु. 15 से 25 लाख

Shreya Ghoshal Home: श्रेया घोषाल का घर

शानदार अपार्टमेंटकोलकाता
भव्य घरमुंबई (पति और बच्चे के साथ निवास)

Shreya Ghoshal Car Collection: श्रेया घोषाल का कार संग्रह

BMW 5 सीरीज77 लाख
रेंज रोवर स्पोर्ट43 लाख
मर्सिडीज-बेंज S-क्लास60 लाख
अन्य30 लाख

Shreya Ghoshal Playback in Bollywood Movies: फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रूप में शुरुआत

श्रेया घोषाल के कुछ चर्चित गीतों को निम्न सूची में देखा जा सकता है-

वर्षगीत का नामफ़िल्मभाषा
2002बैरी पियादेवदासहिंदी
2002डोला रे डोलादेवदासहिंदी
2002छलक छलकदेवदासहिंदी
2002मोरे पियादेवदासहिंदी
2002सिलसिला ये चाहत कादेवदासहिंदी
2002सुगना रेदेश देवीहिंदी
2003जादू है नशा हैजिस्महिंदी
2003चलो तुमको लेकर चलेजिस्महिंदी
2003ऐ मेरी ज़िन्दगीइन्तेहाँहिंदी
2003सीना पड़ाइन्तेहाँहिंदी
2003हर तरफसायाहिंदी
2003चन चनमुन्ना भाई एम.बी.बी.एसहिंदी
2003प्यार भरा गीतएल.ओ.सी: कारगिलहिंदी
2004तू ही बता ज़िन्दगीरुद्राक्षहिंदी
2004वादा रहाखाकीहिंदी
2004दिल डूबाखाकीहिंदी
2004युं ही तुम मुझसेखाकीहिंदी
2004हम तुमको निगाहों मेंगर्वहिंदी
2004सोनियेगर्वहिंदी
2004बेताब दिल हैफिर मिलेंगेहिंदी
2004वो हो तुममुस्कानहिंदी
2004तुम्हे जो मैंने देखामैं हूं नाहिंदी
2004गोरी गोरीमैं हूं नाहिंदी
2004सांसें घुलने लगीऐतबारहिंदी
2004शिकदमधूमहिंदी
2005प्यार की एक कहानीकोई मिल गयाहिंदी
2005अगर तुम मिल जाओज़हरहिंदी
2005पल पल हर पललगे रहो मुन्नाभाईहिंदी
2005मेरे हाथ मेंफनाहिंदी
2006बरसो रे मेघा मेघागुरुहिंदी
2007ये इश्क हायजब वी मेटहिंदी
2008तेरी ओरसिंह इज़ किंगहिंदी
2008तुम मिले दिल खिलेक्रिमिनलहिंदी
2009तुझमें रब दिखता हैरब ने बना दी जोड़ीहिंदी
2010मनवा लागेहैप्पी न्यू ईयरहिंदी
2011ओह ला लाद डर्टी पिक्चरहिंदी
2012चिकनी चमेलीअग्निपथहिंदी
2013सुन रहा है ना तूआशिकी 2हिंदी
2015मोह मोह के धागेदम लगा के हईशाहिंदी
2016देवा श्री गणेशाबाजीराव मस्तानीहिंदी

Shreya Ghoshal Songs List : श्रेया घोषाल के कुछ और गाने इस सूची में देख सकते हैं-

वर्षगीत का नामफ़िल्म / एलबमभाषा
2018मंदाराभागमतीतेलुगु
2018अलसानी वारीठोली प्रेमतेलुगु
2018घूमरपद्मावतहिंदी
2018एक दो तीनबागी 2हिंदी
2018धड़कधड़कहिंदी
2019घर मोरे परदेसीयाकलंकहिंदी
2019तबाह हो गएकलंकहिंदी
2019ये आईनाकबीर सिंहहिंदी
2019हबीबी के नैनदबंग 3हिंदी
2019किसके लिए तू मरेगाद फैमिली मैन (सीरीज)हिंदी
2019देगा जानद फैमिली मैन (सीरीज)हिंदी
2020न वो मैंस्वतंत्र सिंगलहिंदी
2020मन भीतरमन भीतर (पं. बिरजू महाराज)हिंदी
2020भारी भारीमन भीतर (पं. बिरजू महाराज)हिंदी
2020अपनी माटीस्वतंत्र सिंगल (देशभक्ति)हिंदी
2020जुदाइयाँजुदाइयाँ (दर्शन रावल)हिंदी
2020मुरलियाभूमि (सलीम-सुलेमान)हिंदी
2020माय भवानीतान्हाजीहिंदी
2020घर भरा सा लगेशिकाराहिंदी
2020तारे गिनदिल बेचाराहिंदी
2020पहलीशकुंतला देवीहिंदी
2021चल वहीं चलेंसायनाहिंदी
2021परम् सुंदरीमिमीहिंदी
2021ज़ालिमा कोका कोलाभुज: द प्राइड ऑफ इंडियाहिंदी
2021चका चकअतरंगी रेहिंदी
2021तेरे रंगअतरंगी रेहिंदी
2021ओ सनमटोनी कक्कड़ के साथहिंदी
2021प्यार एक तरफाआमाल मलिक के साथहिंदी
2021प्यार करते हो नाजावेद-मोहसिन के साथहिंदी
2021अंगना मोरेस्वतंत्र सिंगलहिंदी

Shreya Ghoshal Awards : श्रेया घोषाल के पुरस्कार और सम्मान

वर्षपुरस्कार / नामांकनगीतफिल्म / चार्टस्थान / रैंकिंग
2022राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका)“Mayava Chayava”Iravin Nizhalविजेता
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन“Jab Saiyaan”Gangubai Kathiawadiनामांकन
IIFA पुरस्कार नामांकन“Jab Saiyaan”Gangubai Kathiawadiनामांकन
फ़िल्मफ़ेयर मराठी नामांकन“Chandra”Chandramukhiनामांकन
IIFA सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका पुरस्कार“Rasiya”Brahmāstra: Part One – Shivaविजेता
2023बिलबोर्ड इंडिया सॉन्ग्स चार्ट“Zihaal e Miskin”#3
YouTube का सबसे अधिक खोजा गया भारतीय गीत“Zihaal e Miskin”#3
YouTube का सबसे अधिक देखा गया भारतीय गीत“Zihaal e Miskin”#5
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन“Tum Kya Mile”Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaaniनामांकन
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन“Ve Kamleya”Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaaniनामांकन
बिलबोर्ड अरबी हॉट 100“Guli Mata”#1
MENA चार्ट“Guli Mata”#2
यूके एशियन म्यूजिक चार्ट“Guli Mata”#2
बिलबोर्ड इंडिया सॉन्ग्स चार्ट“Guli Mata”#10
टाइम्स ऑफ इंडिया की सर्वश्रेष्ठ मलयालम गीत सूची“Kalapakkaara”King of Kothaशामिल

Known/Unknown Facts About Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल के बारे में ज्ञात/अज्ञात तथ्य

  • श्रेया घोषाल ने मात्र चार वर्ष की आयु में सगीत सीखना शुरू किया।
  • प्रारम्भ में श्रेया अपनी माँ के साथ तानपुरा पर अभ्यास करती थी।
  • मशहूर संगीतकार कल्याणजी ने श्रेया को 18 महीने संगीत की शिक्षा दी।
  • श्रेया ने अपने बचपन के मित्र शिलादित्य मुखोपाध्याय से 5 फरवरी 2015 में विवाह किया।
  • श्रेया घोषाल का एक पुत्र है जिसका नाम देवयान है।
  • श्रेया घोषाल सिंगर के रूप में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज (25 लाख ) करने वाली सिंगर हैं।
  • 6 वर्ष की आयु में श्रेया ने शास्त्रीय संगीत में औपचारिक प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
  • श्रेया ने 1995 में दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया लाइट वोकल म्यूजिक कॉम्पिटिशन’ जीता।
  • मुंबई में श्रेया ने स्वर्गीय मुक्ता भिड़ेजी से अपनी ट्रेनिंग जारी रखी।
  • बेंधेछी बीना’, श्रेया का पहला स्टूडियो एल्बम था, जिसमें 14 गाने थे, 1 जनवरी 1998 को रिलीज़ हुआ।
  • ज़ी टीवी के रियलिटी सिंगिंग शो ‘सा रे गा मा ’ ( अब सा रे गा मा पा’) जीता।
  • श्रेया कहती हैं आगर वे सिंगर नहीं होती तो अंतरिक्ष यात्री या जेनेटिक इंजीनियर होती।
आपको यह भी पढ़ना चाहिए

Dr. Santosh Kumar Sain

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment