भारत में बहुत सी महिलाओं ने भारतीय प्रशासनिक सेवा यानि UPSC में सफलता के झंडे गाड़े हैं लेकिन यह तब ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया जब एक दलित महिला टीना डाबी (Tina Dabi ) ने UPSC 2015 में पुरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया और यह कारनामा करने वाली वह प्रथम दलित महिला हैं। वर्तमान में वह राजस्थान के बाड़मेर जिले की कलेक्टर हैं। अपने 10 वर्ष के सेवाकाल में टीना ने अपने काम से लोकप्रियता हासिल की है। इस लेख में हम टीना डाबी के पति, आयु, शिक्षा, यूपीएससी रैंक, संतान और कुल सम्पत्ति आदि पर चर्चा करेंगे। लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

| नाम | टीना डाबी |
| जन्म | 9 नवंबर 1993 |
| जन्मस्थान | भोपाल, मध्यप्रदेश |
| आयु 2025 | 31 वर्ष |
| UPSC में सफलता | 2015 (प्रथम स्थान ) |
| वर्तमान तैनाती | बाड़मेर जिले की कलेक्टर |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| जाति | अनुसूचित जाति |
| धर्म | हिन्दू |
| आईएएस बैच | 2016 |
| कैडर | राजस्थान |
टीना डाबी का प्रारम्भिक जीवन | Early Life of Tina Dabi
देश की सबसे कम (22 वर्ष) की महिला आईएएस हैं टीना जिन्होंने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की। इस प्रतिभाशाली आईएएस का जन्म जन्म 9 नवंबर 1993 को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम हिमानी कांबले और जसवंत डाबी है। इसके आलावा रिया डाबी (आईएएस 2020 बैच) छोटी बहन है।
Education Qualification | शैक्षणिक योग्यता
टीना ने अपने प्राथमिक कार्मेल कान्वेंट स्कूल भोपाल से कक्षा 7 तक पढाई की इसके बाद कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल, दिल्ली से 10वीं और 12वीं की शिक्षा प्राप्त की। टीना ने इंटरमीडिएट (2011) में इतिहास और नागरिकशास्त्र में परफेक्ट 100 अंक प्राप्त कुल 93% अंक हासिल किये। इसके बाद टीना ग्रेजुएशन करने के लिए दिल्ली आ गई और लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
| शैक्षिक योग्यता | राजनीति विज्ञान से स्नातक |
| स्कूल | कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल, दिल्ली |
| कॉलेज | लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली |
| हाई स्कूल | 2009 |
| इंटरमीडिएट | 2011 |
| स्नातक | 2014 |
टीना डाबी की आयु | Tina Dabi Age
टीना डाबी का जन्म 9 नवंबर 1993 को हुआ है। वर्तमान में उनकी आयु की बात करें तो वे इस समय 31 वर्ष की हैं और 9 नवंबर 2025 को वे अपना 32 वां जन्मदिन मनाएंगी।
टीना डाबी: शारीरिक माप / Tina Dabi: Physical Stats
| ऊँचाई / Height | सेंटीमीटर में – 163 cm मीटर में – 1.63 m फीट-इंच में – 5’ 4” |
| वजन / Weight | किलोग्राम में – 55 kg पाउंड में – 121 lbs |
| शारीरिक माप (अनुमानित) / Figure Measurements (approx.) | 34-28-34 |
| आँखों का रंग / Eye Colour | काला / Black |
| बालों का रंग / Hair Colour | काला / Black |
टीना डाबी का परिवार | Tina Dabi’s family
टीना का जन्म एक संपन्न दलित परिवार में हुआ। उनके माता पिता दोनों ही भारतीय अभियांत्रिकी सेवा (Indian Engineering Services – IES) में हैं। टीना की पढ़ाई के लिए उनकी माँ हिमानी कांबले ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। पिता जसवंत डाबी ने अपनी बेटी के करियर के लिए कभी दबाव नहीं डाला।
इंजीनियर पृष्ठभूमि वाले माता-पिता ने कभी बेटी को साइंस के लिए जोर नहीं दिया और मानविकी विषयों के साथ इण्टर और स्नातक करने में सहयोग दिया। टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने भी बड़ी बहन के पदचिन्हों पर चलते हुए 2022 में UPSC में 15वां स्थान हासिल किया। रिया इस समय CEO, Zila Parishad, Udaipur में तैनात हैं।

| पिता | जसवंत डाबी |
| माता | हिमानी कांबले |
| बहन | रिया डाबी (आईएएस ) |
| भाई | कोई नहीं |
टीना डाबी की UPSC में सफलता | Tina Dabi’s success in UPSC
टीना डाबी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए 2011 में इंटरमीडिएट करने के बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में प्रवेश लिया और साथ में राउस आईएएस एकेडमी में कोचिंग के लिए भी प्रवेश ले लिया। 2014 में ग्रेजुएट करने के बाद टीना ने 2015 में भारतीय सिविल सेवा (UPSC ) में पुरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया। यह कारनामा करने वाली वह भारत की प्रथम दलित महिला हैं जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में सफलता हासिल की।
UPSC में टीना के वैकल्पिक विषय | Optional Subjects
चूँकि टीना डाबी शुरू से ही इतिहास और राजनीति विज्ञान की मेधावी छात्रा रही तो उन्होंने upsc में मुख्य परीक्षा के लिए राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय मामलों को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।
UPSC 2015 Topper Tina Dabi’s Marks / यूपीएससी 2015 टॉपर टीना डाबी के अंक
| Subject / विषय | Marks Obtained / प्राप्त अंक | Maximum Marks / अधिकतम अंक |
|---|---|---|
| Preliminary Exam (Objective) / प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) | ||
| General Studies Paper I / सामान्य अध्ययन पेपर I | 96.66 | 200 |
| CSAT Paper II / सीसैट पेपर II | 98.73 | 200 |
| Prelims Total / प्रारंभिक कुल | 195.39 | 400 |
| Main Exam (Written) / मुख्य परीक्षा (लिखित) | ||
| Essay / निबंध | 145 | 250 |
| General Studies Paper I / सामान्य अध्ययन पेपर I | 119 | 250 |
| General Studies Paper II / सामान्य अध्ययन पेपर II | 84 | 250 |
| General Studies Paper III / सामान्य अध्ययन पेपर III | 111 | 250 |
| General Studies Paper IV / सामान्य अध्ययन पेपर IV | 110 | 250 |
| General Studies Total / सामान्य अध्ययन कुल | 424 | 1000 |
| Optional Paper I (Political Science & IR) / वैकल्पिक पेपर I (राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध) | 128 | 250 |
| Optional Paper II (Political Science & IR) / वैकल्पिक पेपर II (राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध) | 171 | 250 |
| Optional Subject Total / वैकल्पिक विषय कुल | 299 | 500 |
| Written Exam Total / लिखित परीक्षा कुल | 868 | 1750 |
| Personality Test (Interview) / व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) | 195 | 275 |
| FINAL TOTAL / अंतिम कुल | 1063 | 2025 |
| All India Rank / अखिल भारतीय रैंक | 1 |
टीना डाबी वैवाहिक जीवन, पति और संतान | Tina Dabi Husband and Children
टीना डाबी का वैवाहिक जीवन उतार चढ़ाव के दौर से गुजरा है। जिस वर्ष टीना ने UPSC परीक्षा 2015 में पुरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया था, उसी वर्ष कश्मीर के रहने वाले अथर आमिरअली ने भी दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अथर और टीना एक दूसरे के करीब आये और अंततः 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली। यह विवाह जयादा लम्बे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया। इसके बाद टीना ने परिवार की सहमति से आईएएस डॉ. प्रदीप गावंडे (Pradeep Gawande) 21 अप्रैल 2022 को जयपुर में हिन्दू रीती-रिवाज से विवाह किया। 15 सितम्बर 2023 को टीना और गावंडे ने अपनी पहली संतान के रूप में एक पुत्र को जन्म दिया।

| पहली शादी | 2018 | अथर आमिर अली |
| तलाक | 2021 | – |
| दूसरा विवाह | 21 अप्रैल 2022 | डॉ. प्रदीप गावंडे |
| पहली संतान | 15 सितम्बर 2023 | पुत्र |

टीना डाबी का करियर और वर्तमान तैनाती | Career & Current Posting
| Year / वर्ष | Position / पद | District / जिला | State / राज्य |
|---|---|---|---|
| 2017 | Assistant Collector / सहायक कलेक्टर | Ajmer / अजमेर | Rajasthan / राजस्थान |
| 2020 | Joint Secretary / संयुक्त सचिव | Jaipur / जयपुर | Rajasthan / राजस्थान |
| 2023 | District Collector & Magistrate / जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट | Jaisalmer / जैसलमेर | Rajasthan / राजस्थान |
| 2024-से | District Collector / जिला कलेक्टर | Barmer / बाड़मेर | Rajasthan / राजस्थान |
Tina Dabi’s Daily Preparation Timetable / टीना डाबी की दैनिक तैयारी समय सारणी
| Time / समय | Activity / गतिविधि |
|---|---|
| 7:00 AM | Wake up and freshen up / उठना और तैयार होना |
| 7:30 AM | Newspaper reading / अखबार पढ़ना |
| 8:30 AM | Study Slot 1 / अध्ययन सत्र १ |
| 9:00 AM – 12:00 PM | Current Affairs / समसामयिकी |
| 12:00 PM – 1:00 PM | Study Slot 2 / अध्ययन सत्र २ |
| 1:00 PM – 2:00 PM | Lunch / दोपहर का भोजन |
| 2:00 PM – 3:00 PM | Break / Leisure / विश्राम / अवकाश |
| 3:00 PM – 5:00 PM | Study Slot 3 / अध्ययन सत्र ३ |
| 5:00 PM – 8:00 PM | Revision / पुनरावृत्ति |
| 8:00 PM – 9:00 PM | Dinner / रात का भोजन |
| 9:00 PM – 11:00 PM | Study Slot 4 / अध्ययन सत्र ४ |
| 11:00 PM – 12:00 AM | Break / Leisure / विश्राम / अवकाश |
| 12:00 AM | Sleep / सोना |
टीना डाबी के विषय में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQs
प्रश्न- टीना डाबी के कितने बच्चे हैं?
उत्तर- टीना डाबी ने अपनी पहली संतान (पुत्र) को 2023 में जन्म दिया है।
प्रश्न- टीना डाबी ने दूसरा विवाह कब किया है?
उत्तर- टीना डाबी ने दूसरा विवाह आईएएस डॉ. प्रदीप गावंडे से 21 अप्रैल 2022 को किया।
प्रश्न- टीना डाबी के पति का नाम क्या है?
उत्तर- टीना डाबी के पहले पति का नाम अथर आमिर अली था, 2021 में उन्होंने तलाक के बाद 2022 में डॉ. प्रदीप गावंडे से विवाह किया है।
प्रश्न- टीना डाबी किस जाति की हैं?
उत्तर- टीना डाबी अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित हैं।
प्रश्न- टीना डाबी की आयु कितनी है?
उत्तर- टीना डाबी 2025 में 31 वर्ष की हैं और 9 नवम्बर 2025 को वे अपना 32 वां जन्मदिन मनाएंगी।
प्रश्न- टीना डाबी की बहन का नाम क्या है?
उत्तर- टीना डाबी की बहन का नाम रिया डाबी है जो 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं ,
My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.









