Usha Vance, Second Lady of the United States: विश्वभर में भारतवंशियों का ढंका बज रहा है। अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है उषा चिलुकुरी वेन्स का। उषा वेन्स अमेरिकी उपरष्ट्रपति जेडी वेन्स की पत्नी हैं। उषा के माता-पिता भारतीय हैं जो रोजगार के लिए अमेरिका गए और फिर वहीं बस गए। उषा प्रथम भारतीय और एशियाई महिला हैं जो इस पद पर पहुंची हैं। आइये जानते हैं Usha Vance, Second Lady of the United States के बारे में विस्तार से।

Usha Vance, Second Lady of the United States: उषा वेन्स संयुक्त राज्य अमेरिका की द्वितीय महिला
नवंबर 2024 में, जब जेडी वेंस अमेरिका के निर्वाचित उपराष्ट्रपति बने, तो उषा चिलुकुरी वेंस भी अमेरिका की द्वितीय महिला बन गई और जनवरी 2025 में उन्होंने अपनी भूमिका संभाली, वह पहली भारतीय अमेरिकी, पहली एशियाई अमेरिकी, पहली तेलुगु और पहली हिंदू है जिसने अमेरिका में द्वितीय महिला बनने का गौरव हासिल किया। साथ ही भारतीयों को गौरान्वित किया।

Usha Vance Early Life: उषा वेन्स का प्रारम्भिक जीवन
उषा वेन्स जिनका पूरा नाम उषा चिलुकुरी वेन्स है एक अमेरिकी वकील हैं। उनका जन्म सैन डिएगो में 6 जनवरी, 1986 को हुआ। उषा के माता-पिता भारतवंशी हैं और आंध्र प्रदेश पश्चिमी गोदावरी और कृष्णा जिलों से संबंधित एक तेलुगु हिन्दू ब्राह्मण हैं। उनके पिता का नाम कृष चिलुकुरी है जो IIT मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियर पास आउट हैं और सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में व्याख्याता हैं।
उनकी माता का नाम लक्ष्मी चिलुकुरी है और वे एक कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो में एक आणविक जीवविज्ञानी और प्रोवोस्ट हैं। इस तरह उषा एक उच्च शिक्षित माता-पिता की संतान हैं और यही गुण उनके अंदर भी हैं। उषा की एक बहन का नाम श्रेया है।
नाम | उषा वेन्स |
वास्तविक नाम | उषा चिलुकुरी |
जन्म | 6 जनवरी, 1986 |
जन्मस्थान | सैन डिएगो, अमेरिका |
आयु ( 2025 ) | 39 वर्ष |
पिता | कृष चिलुकुरी |
माता | लक्ष्मी चिलुकुरी |
दादा | चिलुकुरी राम शास्त्री |
परदादी | चिलुकुरी संथम्मा |
नागरिकता | अमेरिकन |
धर्म | तेलुगु हिन्दू |
जाति | ब्राह्मण |
पति | जेडी वेंस ( अमरीकी उपराष्ट्रपति ) |
संतान | 2 बेटे इवान, विवेक और 1 बेटी मिराबेल |
नस्ल | भारतीय अमेरिकी |
पद | संयुक्त राज्य अमेरिका की द्वितीय महिला |
Usha Vance Education: उषा वेन्स की शिक्षा
उषा की प्रारम्भिक शिक्षा माउंट कार्मेल हाई स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने 2007 में इतिहास विषय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और येल लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की। लॉ स्कूल के बाद, उन्होंने कई संघीय न्यायाधीशों के लिए लॉ क्लर्क के रूप में काम किया, जिनमें मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स, न्यायाधीश ब्रेट कवनुघ और न्यायाधीश अमूल थापर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
उषा ने 2019 में डिस्ट्रिक्ट बार ऑफ़ कोलंबिया में रजिस्ट्रेशन कराया, और एक लॉ फर्म के लिए काम किया। उन्होंने जुलाई 2024 में लॉ फर्म की नौकरी से त्याग-पात्र दे दिया।
Usha Vance Parents and Family: उषा वेन्स के माता-पिता और परिवार
उषा के माता-पिता 1980 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए। उषा के पिता कृष चिलुकुरी ने IIT मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियर में डिग्री लेने के बाद अमेरिका की सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाना शुरू किया। उषा की माता लक्ष्मी चिलुकुरी जो कृष्णा जिले आंध्र प्रदेश के पमारु से ताल्लुक रखती हैं, एक आणविक जीवविज्ञानी हैं।
उषा के माता-पिता ही नहीं उनके दादा-दादी भी ख्याति प्राप्त हैं। उनके दादा चिलुकुरी राम शास्त्री आईआईटी मद्रास में भौतिकी पढ़ाते थे जिनके नाम से अब छात्र पुरस्कार भी दिया जाता है। उषा की परदादी चिलुकुरी संथम्मा, जो वर्तमान में विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश भारत में रहती हैं, भारत की सबसे वयोवृद्ध ( 96 वर्ष ) सक्रीय प्रोफ़ेसर मानी जाती हैं। उषा की चाची चेन्नई में रहती हैं।
अपनी भारतीय विरासत और संस्कृति के कारण उषा वेन्स को कई बार नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। निक फ्यूएंट्स और जेडन मैकनील जैसे और गोरे लोगों ने उन्हें कई बार नस्लीय भेदभाव और टिप्पणियों से परेशान किया।
Usha Vance Nationality: उषा वेन्स की राष्ट्रीयता
उषा वेन्स का जन्म अमेरिका के सैन डिएगो में हुआ है और वे एक अमेरिकी नागरिक हैं। उनके पति भी अमेरिकी हैं और इस समय अमेरिका के उपराष्ट्रपति हैं। दम्पत्ति के तीन बच्चे हैं।
Usha Vance cast: उषा वेन्स की जाति
उषा वेन्स तेलुगु हिन्दू ब्राह्मण परिवार में जन्मी हैं और वे अपनी धार्मिक परम्पराओं और संस्कृति से गहरे से जुड़ी हैं। उषा और उनके पति दोनों एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं।
Usha Vance Husband: उषा वेन्स के पति
उषा चिलुकुरी जिस समय येल लॉ स्कूल में कानून की पढाई कर रही, थी उसकी मुलाक़ात अमेरिकी नागरिक जेडी वेंस से हुई। इनकी मुलाक़ात प्रोफेसर एमी चुआ ने कराई। दोनों एक विपरीत स्वाभाव के बावजूद एक दूसरे को पसंद करने लगे। वेन्स ने उषा को अपना “येल स्पिरिट गाइड” कहा।
लम्बे समय के प्रेम संबंध को उषा चिलुकुरी और जेडी वेंस ने 2014 में केंटकी में एक अंतरधार्मिक विवाह सम्मलेन में विवाह के पवित्र बंधन में बदल दिया। वेन्स के मित्र जमील जिवानी ने बाइबिल का पाठ पढ़ा और हिन्दू मंत्रोच्चार से और एक हिंदू पंडित ने जोड़े को आशीर्वाद दिया।इस तरह लड़की हिन्दू और लड़का ईसाई था, 2019 में वेन्स कैथोलिक धर्म में परिवर्तित हो गए।

Usha Vance Children: उषा वेन्स के बच्चे
उषा चिलुकुरी और जेडी वेंस के तीन बच्चे हैं और वे सिनसिनाटी में रहते हैं। तीनों बच्चों के नाम इवान 7 वर्ष, विवेक 4 वर्ष और मिराबेल 3 वर्ष हैं। पहले बच्चे इवान का जन्म जून 2017 में हुआ था। दूसरे बच्चे का जन्म तीन साल बाद, फ़रवरी 2020 में हुआ जिसका नाम विवेक है। दिसंबर 2021 में, दंपति ने अपने तीसरे बच्चे, मिराबेल नाम की एक बेटी को जन्म दिया। उषा और वेन्स अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं।

Usha Vance Net Worth : उषा वेन्स की कुल संपत्ति
उषा वेंस की कुल संपत्ति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन पति जेडी वेंस के साथ उनके दो घरों को देखकर उनकी मजबूत वित्तीय स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता। दम्पत्ति के पहले घर जिसे उन्होंने 2014 में वाशिंगटन डी.सी. में खरीदा गया था, की उस समय कीमत $590,000 थी, जिस पर $600,000 से अधिक का ऋण था।
वर्तमान में उपरोक्त घर की कीमत लगभग $850,000 है, जिसमें $480,000 ऋण बचा है। उनका दूसरा घर, जिसे 2018 में सिनसिनाटी के ईस्ट वॉलनट हिल्स में, $1.4 मिलियन में खरीदा गया था। यह एक आलीशान घर है जिसमें पाँच बेडरूम हैं, यह 436.6 वर्ग मीटर में फैला है, और इस समय इसकी कीमत लगभग $1.8 मिलियन है। दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति का स्वामित्व एक सीमित देयता कंपनी (LLC) के पास है, जो इसे मुकदमों और लेनदारों से बचाती है।
उषा वेन्स के बारे में ज्ञात/अज्ञात तथ्य
- उषा एक भारतीय माता-पिता की संतान हैं।
- उषा के पिता कृष चिलुकुरी ने IIT मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियर हैं।
- उषा की माता लक्ष्मी चिलुकुरी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो में एक आणविक जीवविज्ञानी हैं।
- उषा की परदादी चिलुकुरी सथम्मा भारत की सबसे वयोवृद्ध ( 96 वर्ष ) सक्रीय प्रोफ़ेसर हैं।
- उषा संयुक्त राज्य अमेरिका की द्वितीय महिला बनने वाली प्रथम भारतीय और एशियाई हैं।
- उषा ने इतिहास और कानून की पढ़ाई की है।
- उषा तेलुगु ब्राह्मण हिन्दू पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं।
- उषा के तीन संतान हैं एक बेटी और 2 बेटे।