Nimrat Kaur Age, Height, Education, Career, Husband, and Net Worth | निम्रत कौर का जीवन परिचय

By Santosh Kumar

Updated On:

Follow Us

अभिनेत्री निम्रत कौर हिंदी सिनेमा का जानी-पहचानी हस्ती हैं। पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन और निम्रत के बीच नजदीकियों की ख़बरें सामने आ रही हैं। निम्रत ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रिंट मॉडल और थिएटर कलाकार के रूप में शुरू किया। उन्होंने अमेरिकी टेलीविज़न पर भी काम किया है। इस लेख में हम अभिनेत्री निम्रत कौर का जीवन परिचय- Nimrat Kaur Biography in hindi: Nimrat Kaur, Age, Height, Education, Career, Husband, and Net Worth आदि के बारे में जानेंगे।

Nimrat Kaur
नामनिम्रत कौर
उपनामनिम्रत
जन्म13 मार्च 1982 (शनिवार)
जन्मस्थानपिलानी, झुंझुनू, राजस्थान
आयु 2025 तक43 वर्ष
पिता का नाममेजर भूपेंद्र सिंह ( 1984 में कश्मीरी आतंकवादियों द्वारा हत्या)
माता का नामअविनाश कौर(एक गृहिणी)
भाई-बहनछोटी बहनरुबीना कौर (मनोवैज्ञानिक)
पति/प्रेमीज्ञात नहीं (अविवाहित)
पेशामॉडल और अभिनेत्री
जाति/धर्मपंजाबी सिख
जातिज्ञात नहीं
स्कूल*यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला
*दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉएडा उत्तर प्रदेश
शिक्षाकॉमर्स में बी.कॉम. ऑनर्स
कॉलेजश्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, दिल्ली
पहली फिल्मपहली फिल्म: यहां (2005)
डेब्यू टीवी: होमलैंड (2014)
लेटेस्ट फिल्मस्काई फाॅर्स
नेट वर्थ 202534 करोड़रूपये (अनुमानित)

निम्रत कौर का प्रारम्भिक जीवन (Early Life of Nimrat Kaur)

निम्रत कौर मूल रूप से पटियाला से ताल्लुक रखती हैं मगर उनका जन्म राजस्थान में हुआ हैंऔर उनका परिवार एक सैनिक पृष्ठभूमि वाला है। 13 मार्च 1982 को राजस्थान के झुंझुनू में जन्मी निम्रत के पिता भूपेंद्र सिंह भारतीय सेना में मेजर रैंक के अधिकारी रहे हैं। निम्रत के पिता को 1984 में कश्मीरी आतंकवादियों ने अगवा कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उनका परिवार उत्तर प्रदेश के नोएडा में बस गया। उनकी माता अविनाश कौर एक ग्रहणी हैं। इसके आलावा एक छोटी बहन रुबीना कौर भी हैं।

निम्रत के पिता को मृत्यूपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। रुबीना कौर बैंगलौर में एक मनोवैज्ञानिक के रूप में अपनी जीविका अर्जित करती हैं।

Nimrat Kaur With Family and her fater Statue

You May Read Also Our Latest Post

साई पल्लवी बायोग्राफीतापसी पन्नू बायोग्राफीप्रिया प्रकाश वारियर का जीवन परिचय
कृति सनोन का जीवन परिचयDisha Patani Biography आईएएस रेणु राज की बायोग्राफी
सनी लियॉन बायोग्राफी जैकलीन फर्नांडीज प्रांजल दहिया का जीवन परिचय

निम्रत कौर की शिक्षा (Education)

निम्रत का परिवार पटियाला में रहता था और उनकी प्रारम्भिक शिक्षा पटियाला के यादवेंद्र पब्लिक स्कूल में हुई। 1994 में पिता की हत्या के बाद उनका परिवार नोएडा में स्थानांतरित हो गया। निम्रत ने इण्टर तक की शिक्षा नॉएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से की और कॉमर्स में बी.कॉम. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की।

निम्रत कौर की आयु (Age)

निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ है और वे अभी अप्रैल 2025 तक 43 वर्ष की हैं। वे अभी तक अविवाहित हैं और हिंदी फिल्मों में सक्रीय हैं।

निम्रत कौर का करियर (Career)

निम्रत ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई का रूख किया और एक प्रिंट मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया। चूँकि निम्रत को अभिनय में रुचि थी तो उन्होंने थिएटर कलाकार के तौर पर काम करना शुरू किया और बगदाद वेडिंग (2012), ल अबाउट वीमेन और रेड स्पैरो जैसे प्रसिद्ध नाटकों में अभिनय किया। इस दौरान उन्होंने सुनील शानबाग और मानव कौल जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया।

जल्द की निम्रत ने उस दौर में चल रहे म्यूजिक वीडियोस में काम किया और 2004 में गायक कुमार सानू के संगीत विडिओ के गाने “तेरा मेरा प्यार”, श्रेया घोषाल के गीत “ये क्या हुआ” के दो भाग में अभिनय किया और एक एक्ट्रेस के तौर पर स्क्रीन शेयर की। इसके आलावा निम्रत ने टीवी विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया।

निम्तत को बड़े परदे पर आने का मौका 2006 में मिला जब उन्होंने इंग्लिश भाषा की फिल्म वन नाइट विद द किंग (2006) में एक संछिप्त भूमिका निभाई। उनकी भूमिका को राजस्थान में फिल्माया गया था। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म पेडलर्स (2012) के साथ निम्रत ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। निम्रत को भारत में तब पहचान मिली जब उन्हें 2013 में डेरी मिल्क सिल्क चॉकलेट के विज्ञापन में देखा गया।

2013 में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म द लंचबॉक्स  में सहायक अभिनेत्री के तौर पर काम किया और यह फिल्म कान फील फेस्टिवल में प्रसारित हुई, इस तरह निम्रत की यह दूसरी फिल्म थी जो कान महोत्सव में पहुंची। इसके बाद निम्रत ने बहुत सी फिल्मों जैसे एयरलिफ्ट, स्काई फाॅर्स, दसवीं में अभिनय किया है जिन्हें आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

निम्रत कौर की शारीरिक बनावट (PhasicalMeasurements)

निम्रत कौर एक शारीरिक रूप से फिट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और 5 फ़ीट 7 इंच की शानदार लम्बाई के साथ वे आकर्षक दिखती हैं।

ऊंचाई- Height (लगभग)सेंटीमीटर में – 170 cm
मीटर में – 1.70 m
फ़ीट और इंच में – 5′ 7″
वजन- Weight (लगभग)किलोग्राम में – 53 Kg
पौंड्स में Pounds- 117 lbs
शारीरिक माप- Figure Measurements (अनुमानित )34-26-36
आँखों का रंग-Eye Colourभूरा
बालों का रंग- Hair Colourकाला

निम्रत कौर का व्यक्तिगत जीवन (Personal Life)

निम्रत कर के किसी प्रेमी के बारे में जानकारी नहीं है। अफवाह के तौर निम्रत और अभिषेक बच्चन के बीच अफेयर की खबरें आती रही हैं। आपको बता दें कि काफी समय से मीडिया में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तनाव की खबरें आ रही हैं और इसके लिए निम्रत कौर को जिम्मेदार माना जा रहा है। मगर विश्वसनीय रूप से ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं हुई है। इसके आलावा निम्रत और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ भी उन्हें देखा गया है।

निम्रत कौर अभिषेक बच्चन और रवि शास्त्री के साथ

Also ReadRiva Arora Age, Height, Biography in Hindi | रीवा अरोरा का जीवन परिचय: आयु, शिक्षा, माता-पिता, प्रेमी, करियर और नेट वर्थ

निम्रत कौर की कुल सम्पत्ति ( Net Worth 2025)

निम्रत कौर ने अपने अभिनय और मॉडलिंग के साथ टीवी विज्ञापन के माध्यम से अच्छी सम्पत्ति एकत्र की है अनुमानित तौर पर 2025 तक उनकी कुल सम्पत्ति $4 मिलियन आंकी गई है जो भारतीय रूपये में लगभग 341,539,000 है।

निम्रत कौर की फिल्मों की सूची (Filmography)

वर्षफ़िल्म का नामभूमिकाभाषा
2005यहांन्यूज़ एंकर (इंटरव्यूअर)हिंदी
2006वन नाइट विद द किंगसाराअंग्रेज़ी
2010एनकाउंटरहिंदी
2012पेडलर्सकुलजीतहिंदी
2012लव शव ते चिकन खुरानामस्कान खुराना (कैमियो)हिंदी
2013द लंचबॉक्सइलाहिंदी
2015एल’यायची (लघु फिल्म)पडुहिंदी
2016एयरलिफ्टअमृता कटियालहिंदी
2016लव शॉट्सहिंदी
2017द टेस्ट केस (सीज़न 1)कैप्टन शिखा शर्माहिंदी
2022दसवींबिमला “बिम्मो” देवी चौधरीहिंदी
2023सजनी शिंदे का वायरल वीडियोइंस्पेक्टर बेला बारोटहिंदी
2023फाउंडेशन (सीज़न 2)याना सेल्डनअंग्रेज़ी
2023स्कूल ऑफ लाइज़स्कूल काउंसलरहिंदी
2023हैप्पी टीचर्स डेहिंदी
2025स्काई फोर्सप्रीति आहूजा (स्पेशल अपीयरेंस)हिंदी

निष्कर्ष (Conclusion)

निम्रत कौर ने अपने पिता को खोने के बाद अपने परिवार की बड़ी बेटी होने के कारण बहुत सी जिम्मेदारियों को निभाया है। उन्होंने अपना करियर एक प्रिंट मॉडल और थिएटर कलाकार के रूप में शुरू किया और हिंदी फिल्मों में एक सफल अभिनेत्री के रूप में खुदको स्थापित किया है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

यह भी पढ़िए

मोनाली ठाकुर आयु, ऊंचाई, प्रेमी, पति, बच्चे, परिवार, जीवनी: श्रेया घोषाल का जीवन परिचय हिंदी में : आयु, हस्बैंड, शादी, बच्चे
मुस्कान शर्मा की जीवनी: उम्र, करियर, ऊंचाई, वजन, प्रेमी Shreya Chaudhary “बंदिश बैंडिट्स” अभिनेत्री श्रेया चौधरी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQs

प्रश्न- निमरत कौर का बैकग्राउंड क्या है?

उत्तर- 13 March 1982 को जन्मी निम्रत कौर सिख परिवार से संबंधित हैं और उनके पिता भूपेंद्र सिंह सेना में मेजर थे जिनकी 1984 में कश्मीरी आतंकवादियों हत्या कर दी थी। उस समय निम्रत मात्र 2 वर्ष की थी।

प्रश्न- निम्रत कौर के साथ क्या हुआ?

उत्तर- मीडिया में आई खबरों के अनुसार फिल्म “दसवीं” के सहकलाकार अभिषेक बच्चन के साथ निम्रत के नजदीक आने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी।

प्रश्न- निम्रत कौर ने कभी शादी क्यों नहीं की?

उत्तर- निम्रत ने अभी तक शादी क्यों नहीं की यह उनका व्यक्तिगत फैसला है वह उचित समय और अपनी पसंद से शादी करेंगी। गुप्त रूप से अभिषेक और निम्रत की शादी की खबरें हैं मगर इसकी सत्यता बाकी है।

प्रश्न- निम्रत कौर कहाँ रहती है?

उत्तर- निम्रत कौर का परिवार नॉएडा और मुंबई में रहता है।

प्रश्न- निमरत कौर ने कैसे घटाया अपना वजन?

उत्तर- आपको बता दें कि फिल्म ‘दसवीं’ में निम्रत ने अपना वजन बढ़या था और बाद में उन्होंने संतुलित भोजन और दैनिक व्यायाम के द्वारा अपना वजन घटाया।

प्रश्न- निम्रत कौर की आयु कितनी है?

उत्तर- 2025 तक निम्रत की आयु 43 वर्ष है।

प्रश्न- क्या निम्रत कौर रवि शास्त्री को डेट कर रही हैं?

उत्तर- हाँ कुछ मीडिया रिपोर्ट में क्रिकेटर रवि शास्त्री और निम्रत कौर की डेटिंग तस्वीरें छपी हैं।

Santosh Kumar

My name is Dr Santosh Kumar Sain and I am a Government Teacher. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!