Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कियारा आडवाणी का जीवन परिचय | Kiara Advani pregnant news, Age, Height, Weight,Biography in Hindi

By Preeti Singh

Updated On:

Follow Us
kiara advani, kiara advani movie, kiara advani and sidharth malhotra, kiara advani movies, kiara advani new movie sidharth malhotra and kiara advani, kiara advani wedding,

कियारा आडवाणी भारतीय फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपना करियर2014 में ‘फग्ली’ मूवी से शुरू किया, यह एक हास्य मूवी थी। Kiara Advani Age, Height, Weight,Biography in Hindi के बारे में काफी लोग सर्च कर रहे हैं। इसलिए आज इस ब्लॉग में हम किआरा अडवाणी की Age के अलावा उनकी जीवनी , परिवार माता-पिता वजन, ऊंचाई, नेट वर्थ, आदि की जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं। ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़े।

कियारा आडवाणी विकी, बायो, परिवार, माता, पिता, पति, बच्चे, करियर, वजन , ऊंचाई, नेट वर्थ, Kiara Advani Age, Height, Weight,Biography in Hindi

Table of Contents

Kiara Advani Early Life: कियारा आडवाणी का प्रारम्भिक जीवन

कियारा आडवाणी हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं और उनका जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई, महराष्ट्र में एक हिन्दू सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम जगदीप आडवाणी है, जो व्यवसायी हैं। माता का नाम जिनेविव जाफ़री है, वे एक शिक्षिका हैं। आपको बता दें की कियारा के पिता मूल रूप से लखनऊ से हैं और माँ स्कॉटिश, आयरिश, पुर्तगाली और स्पेनिश वंश से संबंधित हैं।

इस वर्ष अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी कियारा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का विवाह 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के एक भव्य प्लेस में हुआ था, जिसमें नज़दीकी मित्र और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 फरवरी 2025 को सिद्धार्थ और कियारा ने अपने फॉलोवर्स के साथ खबर साझा करते हुए कहा की जल्द ही उनके जीवन में एक अंमल तोहफे के आगमन होने वाला है। उम्मीद है इस वर्ष के अंत तक कियारा अपनी पहली संतान को जन्म देंगी।

Kiara Advani Age: कियारा आडवाणी की आयु

कियारा अडवाणी की आयु मार्च 2025 तक 33 वर्ष है। कियारा का जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। कियारा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Kiara Advani Education: कियारा अडवानी की शिक्षा

कियारा आडवाणी की प्रारम्भिक शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जय हिंद कॉलेज, मुंबई में प्रवेश लिया, जहाँ से उन्होंने मास कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स ( Bachelor of Arts in Mass Communication ) की डिग्री प्राप्त की। कॉलेज के समय से ही कियारा को अभिनय का शौक था और वे कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं।

नाम कियारा आडवाणी मल्होत्रा
वास्तविक नाम आलिया आडवाणी
जन्म तिथि31 जुलाई 1992 (शुक्रवार)
आयु (2025 तक)33 वर्ष ( जनवरी 2025 तक)
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता का नामजगदीप आडवाणी (व्यवसायी)
माता का नामजेनेवीव जाफ़री (शिक्षिका)
भाई-बहनभाई- मिशाल आडवाणी (छोटा)
राशिसिंह
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूलकैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालयजय हिंद कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन, मुंबई
शैक्षणिक योग्यतास्नातक ( मास कम्युनिकेशन )
धर्मसिंधी हिंदू
जाति/जातीयता• सिंधी (पिता की ओर से)
• स्कॉटिश, आयरिश, पुर्तगाली, स्पेनिश (माँ की ओर से)
खानपान की आदतमांसाहारी
शौकस्नॉर्कलिंग, बर्पीज़ करना, ज़िप लाइनिंग, रॉक क्लाइम्बिंग
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह तिथि7 फरवरी 2023
विवाह स्थानसूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर, राजस्थान
पति/जीवनसाथीसिद्धार्थ मल्होत्रा (अभिनेता)
अफेयर्स/बॉयफ्रेंडसिद्धार्थ मल्होत्रा (अभिनेता) (अफवाह)
संतान कोई नहीं

Kiara Advani Real Name: कियारा आडवाणी का असली नाम

कियारा आडवाणी का वास्तविक नाम आलिया आडवाणी है और उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘फगली’ फिल्म के दौरान उन्होंने अपना नाम कियारा आडवाणी कर लिया। इसके पीछे की कहानी यहाँ है कि यह नाम सलमान खान का सुझाया नाम था और आलिया पहले से ही एक स्थापित अभिनेत्री थी। कियारा नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना अंजानी (2010)’ से प्रेरित है।

Kiara Advani Family: कियारा का परिवार माता – पिता भाई-बहन

कियारा अडवाणी का जन्म एक हिन्दू सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता जगदीप आडवाणी एक व्यापारी हैं। उनकी माता जिनेविव जाफ़री हैं और वे एक शिक्षिका हैं। उनके छोटे भाई का नाम मिशाल आडवाणी है और वो एक संगीतकार हैं। कियारा की वंशावली एक वटवृक्ष की तरह विशाल है। वह अपनी माता की तरफ से से कई मशहूर हस्तियों से जुड़ी हैं। दिवंगत अभिनेता अभिनेता अशोक कुमार (सौतेले परदादा) और सईद जाफ़री (परदादा) हैं।

Kiara Advani Net Worth-कियारा आडवाणी की कुल संपत्ति

कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्मों और वज्ञापनों के जरिये खूब सम्पत्ति कमाई है। उनकी संपत्ति मई 2024 तक, लगभग 40 करोड़ है। उनकी यह संपत्ति कई स्रोतों से आती है। किया के पास एक मर्सिडीज-बेंज E220D, एक ऑडी A8 L, एक BMW X5 और एक BMW 530D जैसी लग्जरी कारें हैं। 2025 में कियारा की आने वाली फ़िल्में गेम चेंजर, डॉन 3 और वॉर 2 शामिल हैं।

कुल संपत्ति₹40 करोड़
मासिक आय₹25 लाख+
सालाना आय₹3 करोड़+
फिल्म की फीस₹4 करोड़ प्रति फिल्म
एंडोर्समेंट फीस₹1.5 करोड़ प्रति ब्रांड

Kiara Advani Career: कियारा आडवाणी का फिल्मी सफर

कियारा आडवाणी ने अपना फ़िल्मी सफर हिंदी फिल्म फगली से शुरू किया जिसमें उन्होंने देविका शर्मा की भूमिका निभाई। यहाँ फिल्म 2014 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। यहां आप नीचे दी गई तालिका में उनके फ़िल्मी सफर को देख सकते हैं-

रिलीज का वर्षफिल्म का नामभूमिकाभाषा
2014फगलीदेविका शर्माहिंदी
2016एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीसाक्षी रावतहिंदी
2017मशीनसारा थप्परहिंदी
2018भारत अने नेनुवसुमतीतेलुगु
2018लस्ट स्टोरीज़मेघा उपाध्यायहिंदी
2019विनय विधेय रामासीतातेलुगु
2019कलंकलज्जोहिंदी
2019कबीर सिंहप्रीति सिक्काहिंदी
2019गुड न्यूज़मोनिका बत्राहिंदी
2020गिल्टीनंकी दत्ताहिंदी
2020लक्ष्मीरश्मि राजपूतहिंदी
2020इंदू की जवानीइंदू गुप्ताहिंदी
2021शेरशाहडिंपल चीमाहिंदी
2022भूल भुलैया 2रीथ ठाकुरहिंदी
2022जुगजुग जीयोनैना शर्माहिंदी
2022गोविंदा नाम मेरासुकु शेट्टीहिंदी
2023सत्यप्रेम की कथाकथा कपाड़ियाहिंदी
2025गेम चेंजर †दीपिकातेलुगु
2025टॉक्सिक †टीबीएकन्नड़
2025वॉर 2 †टीबीएहिंदी

Kiyara Advani Marriage: कियारा आडवाणी की शादी

कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 2020 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, मगर अपने रिश्तों को सार्वजनिक नहीं किया। दोनों ने 3 साल से चल रहे अपने रिश्ते को विवाह में बदलने के लिए 7 फरवरी 2023 को परम्परिक हिंदी रीती – रिवाज से विवाह आकरके सभी अफवाहों को विराम दे दिया।

दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर, सूरजगढ़ पैलेस में एक भव्य समारोह में विवाह किया। उनकी शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर सबसे जयादा देखी जाने वाली तस्वीरें बन गई।

Kiyara Advani Marriage: कियारा आडवाणी की शादी

Kiara Advani Kids: कियारा आडवाणी की संतान

कियारा आडवाणी का विवाह 7 फरवरी 2023 को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हुई। अभी इनकी कोई संतान नहीं है। दोनों अपने वैवाहिक जीवन में बेहद खुश हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड कपल में सबसे खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है। इस वर्ष के अंत तक कियारा अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

Kiara Advani Height-Weight: कियारा आडवाणी का वजन, ऊंचाई

33 वर्षीय अभिनेत्री बेहद आकर्षक और खूबसूरत है और अपने वजन को लेकर जागरूक हैं उनका वजन लगभग 55 किलोग्राम है और ऊंचाई 5 फुट 5 इंच है।

नाम कियारा आडवाणी
आयु 33 वर्ष
ऊंचाई (लगभग)5 फुट 5 इंच
वजन (लगभग)55 किलोग्राम
आंखों का रंगहल्का भूरा
बालों का रंगभूरा

Kiara Advani Body Measurements | कियारा आडवाणी की शारीरिक माप

शारीरिक माप (इंच में)33-26-33
बस्ट साइज़33″
कमर का साइज़26″
कूल्हों का साइज़33″
रंग (त्वचा)गोरा
बालों का रंगगहरा भूरा
आंखों का रंगगहरा भूरा
टैटूनहीं
जूते का साइज़ (US)9
जूते का साइज़ (UK)7
जूते का साइज़ (EU)39-40

Kiara Advani Favourites and Hobbies-कियारा आडवाणी की पसंद और शौक

पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान, सलमान खान, लियोनार्डो डिकैप्रियो, और रयान गॉसलिंग
पसंदीदा अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित, ग्रेस केली, और श्रीदेवी
पसंदीदा गायकअरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ, सेलेना गोमेज़, और टेलर स्विफ्ट
शौकसंगीत वाद्ययंत्र बजाना – पियानो, कैसियो, और गिटार; खेल खेलना – क्रिकेट, बैडमिंटन, मोबाइल गेम्स, कंसोल गेम्स, बोर्ड गेम्स; नृत्य और पेंटिंग; नई जगहों की यात्रा करना
पसंदीदा फिल्मेंदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी ग़म, और टाइटैनिक
सर्वश्रेष्ठ दोस्तकरण जौहर, अनीसा मल्होत्रा, और ईशा अंबानी
पसंदीदा भोजनटैकोस, सीवीड सलाद, कपकेक, सुशी, और दक्षिण भारतीय व्यंजन
पसंदीदा रंगलाल और सफेद
पसंदीदा ब्रांडगूची, अरमानी, क्रिश्चियन डायर, लुई विटॉन, बालेंसीआगा, प्रादा, ज़ारा, और नाइकी
पसंदीदा घूमने की जगह न्यूयॉर्क

Awards won by Kiara Advani-कियारा आडवाणी द्वारा जीते गए पुरस्कार

वर्षपुरस्कारश्रेणीकार्य
2019ज़ी सिने अवार्ड्स – तेलुगुवर्ष की सर्वश्रेष्ठ खोज – महिलाभारत अने नेनु
2019एशियाविज़न अवार्ड्सउभरता हुआ सितारा
2020ETC बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्ससर्वाधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रीकबीर सिंह, गुड न्यूज़
2020अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्रीगुड न्यूज़
2020भारतीय टेलीविज़न अकादमी अवार्ड्ससबसे लोकप्रिय अभिनेत्री – ओटीटीगिल्टी
2021निकेलोडियन किड्स’ च्वाइस अवार्ड्ससबसे उल्लेखनीय कलाकारविशेष उल्लेख
2021स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्डसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2022निकेलोडियन किड्स’ च्वाइस अवार्ड्सपसंदीदा फिल्म अभिनेत्री
2022लोकमत स्टाइलिश अवार्ड्सवर्ष का महाराष्ट्रीयन
2022पिंकविला स्टाइल आइकॉन्स अवार्ड्ससुपर स्टाइलिश अभिनेत्री
2023ज़ी सिने अवार्ड्सवर्ष की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – महिलाभूल भुलैया 2, जुगजुग जीयो
2023निकेलोडियन किड्स’ च्वाइस अवार्ड्सपसंदीदा फिल्म अभिनेत्री
2023पिंकविला स्टाइल आइकॉन्स अवार्ड्सवर्ष का स्टाइल आइकॉन
2024ज़ी सिने अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दर्शकों की पसंदसत्यप्रेम की कथा
2024पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकॉन्स अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय पसंद)

कियारा आडवाणी का ताजा विवाद

कियारा आडवाणी उस समय विवादों में घिर गई जब उसने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक वीडियो को कैप्शन देते समय अपनी आने वाली फिल्म फिल्म गेम चेंजर के गाने “धोप” की रिलीज का जश्न मनाते हुए POCSO- एक्ट में आरोपित कोरियोग्राफर जानी मास्टर का का जिक्र किया।

इस पोस्ट में कियारा ने जानी मास्टर की कोरियोग्राफी की प्रशंसा की। इसके बाद लोगों का गुआ भड़क गया और कियारा को इस बात के लिए आलोचना की कि कैसे वे एक POCSO– एक्ट में आरोपित व्यक्ति की तारीफ कर सकती हैं। इसके बाद कियारा ने पोस्ट एडिट करके जानी मास्टर का नाम हटा दिया।

Known/Unknown Facts about Kiara Advani-कियारा आडवाणी के बारे में ज्ञात/अज्ञात तथ्य

  • क्या कियारा आडवाणी कभी-कभी शराब का सेवन करती हैं।-हाँ
  • कियारा मुम्बई के माध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुई। उनके पिता जगदीप आडवाणी एक व्यापारी हैं।
  • कियारा आडवाणी हिन्दू सिंधी समुदाय से संबंधित हैं।
  • प्रसिद्ध दिवंगत अभिनेता, अशोक कुमार (सौतेले परदादा) और सईद जाफ़री ( परदादा ) सौतेले परदादा और परदादा हैं।
  • कियारा को बचपन से ही अभिनय और डांस का शौक था।
  • कियारा एक मेधावी छात्र रही हैं और उन्होंने 12वीं कक्षा में 92% अंक प्राप्त किए थे।
  • कियारा ने बेबी कियारा के रूप में अपनी माँ के साथ विप्रो बेबी सोप टीवी विज्ञापन में दिखाई दीं।
  • ईशा अम्बानी कियारा की खास दोस्त है।
  • मॉडल शाहीन जाफरी कियारा की मौसी हैं।
  • सलमान कहाँ के साथ कियारा और उनका परिवार आत्मीयता से जुड़ा है। कियारा की पहली फिल्म फगली 2014 के निर्माता सलमान खान ही थे।
  • कियारा का नाम सलमान खान द्वारा दिया गया। फगली फिल्म के समय उनका नाम आलिया आडवाणी था।
  • कियारा ने बॉलीवुड में अपना स्थान अपनी प्रतिभा के दम पर हासिल किया है।
  • 2014 में, कियारा को साल की सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली महिला घोषित किया गया।
  • अभिनेत्री जूही चावला और मॉडल शाहीन जाफ़री रिश्ते में उनकी मौसी हैं।
  • हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर कियारा को एक समय बहुत क्रश था।
  • कियारा को बाइक राइडिंग पसन्द है।
  • 2019 में फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शहीद कपूर के साथ उनकी भूमिका को बेहद पसंद किया गया।
  • बॉलीवुड में सफलता के लिए कियारा करन जोहर को श्रेय देती हैं।
  • कियारा ने मास मीडिया कम्युनिकेशन में स्नातक किया है।
  • कियारा और सिद्धार्थ के अभी कोई संतान नहीं है।
  • कियारा और सिद्धार्थ का विवाह 7 फरवरी 2023 को सूरजगढ़ पैलेस जैसलमेर, राजस्थान में हुआ था।

निष्कर्ष

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने फिल्म फगली से हिंदी फिल्मों में कदम रखा और एक मुकाम हासिल किया। कियारा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उम्मीद है कियारा अडवाणी के बारे में दी गई उपरोक्त जानकारी आपको पसंद आएगी।

आपको यह भी पढ़ना चाहिए

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!