Maia Bouchier जिनका पूरा नाम Maia Emily Bouchier (मैया एमिली बाउचर ) है, वे इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर हैं और एक उपरिक्रम की राइट हैंड बल्लेबाज़, राइट आर्म माध्यम गति की गेंदबाज हैं। इस लेख में हम Maia Bouchier Crecketer Biography in Hindi के माध्यम से उनके माता-पिता, आयु, ऊंचाई, राष्ट्रीयता, पति, इंस्टाग्राम के बारे में जानेंगे। मैया एमिली बाउचर का जन्म 5 दिसंबर 1998 को हुआ और वे 26 वर्ष की हैं। वे एक समलैंगिंक महिला हैं और उनके संबंध ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल एथलीट और खेल चिकित्सक जेस ग्रिमसन के साथ हैं।

Maia Bouchier Biography: मैया बाउचर की जीवनी
Maia Emily Bouchier का जन्म 5 दिसंबर 1998 को किंग्स्टन लन्दन, इंग्लैंड में हुआ। वह इंग्लैंड की ओर से खेलने वाली महिला क्रिकेटर हैं, जो वर्तमान में हैम्पशायर, सदर्न ब्रेव और मेलबर्न स्टार्स के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। मैया की खेल शैली की बात करें तो वह दाएं हाथ की बल्लेबाज के रूप में ऊपरी क्रम में खेलती हैं और इसके आलावा वो कामचलाऊ माध्यम गति की गेंदबाज भी हैं। वह पहले वह मिडलसेक्स, सदर्न वाइपर्स, ऑकलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेल चुकी हैं। मैया का अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण 2021 में हुआ और उन्हें इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चुना गया।
नाम | मैया बाऊचर (Maia Bouchier) |
पूरा नाम | मैया एमिली बाऊचर (Maia Emily Bouchier) |
जन्म तिथि | 5 दिसंबर 1998 |
जन्म स्थान | केंसिंगटन, ग्रेटर लंदन, इंग्लैंड |
राष्ट्रीयता | ब्रिटिश |
पिता | एंथनी बाउचर ( ब्रिटिश नागरिक ) |
माता | माता ईरानी मूल की नागरिक |
बैटिंग शैली | दाएं हाथ से बल्लेबाजी |
बॉलिंग शैली | दाएं हाथ से मध्यम गति (आवश्यकतानुसार) |
भूमिका | बल्लेबाज |
घरेलू टीमें | हैम्पशायर, सदर्न ब्रेव, मेलबर्न स्टार्स, सदर्न वाइपर्स, मिडलसेक्स, ऑकलैंड, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया |
अंतरराष्ट्रीय पदार्पण | T20I: 4 सितंबर 2021 बनाम न्यूजीलैंड; ODI: 9 सितंबर 2023 बनाम श्रीलंका |
प्रमुख उपलब्धियां | ODI डेब्यू में 100* रन बनाए; सदर्न वाइपर्स की घरेलू जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई; दिसंबर 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ पहला केंद्रीय अनुबंध प्राप्त किया |
वैवाहिक स्थिति | अभी अविवाहित हैं और जून 2023 से ब्रिटिश बीच वॉलीबॉल एथलीट और खेल चिकित्सक जेस ग्रिमसन के साथ रिश्ते में हैं। |
कुल संपत्ति | अनुमानित $1 मिलियन, मुख्यतः क्रिकेट अनुबंधों, विज्ञापनों और कार्यक्रमों से |
महत्वपूर्ण उपलब्धियां | मार्च 2024 में ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ; इंग्लैंड की T20 वर्ल्ड कप अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान |
अन्य विवरण | LGBTQ+ अधिकारों और पर्यावरणीय स्थिरता की समर्थक; खुले तौर पर समलैंगिक और खेलों में समावेशिता को बढ़ावा देती हैं |
Maia Emily Bouchier Education: मैया बाउचर की शिक्षा
मैया बाउचर ने रग्बी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफ़ोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। मैया की मिश्रित संस्कृति की पृष्ठभूमि और शैक्षणिक अनुभवों ने क्रिकेट के प्रति उनके दृष्टिकोण को प्रमुखता से प्रभावित है, जिससे उनमें लचकपन और अनुकूलनशीलता के गुण विकसित हुए है।
Maia Bouchier Age: मैया बाउचर की आयु
Maia Emily Bouchier का जन्म 5 दिसंबर 1998 को किंग्स्टन लन्दन, इंग्लैंड में हुआ। बाऊचर अभी 26 साल की हैं और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।

Maia Bouchier Family: मैया बाउचर के माता-पिता और भाई-बहन
मैया बाउचर की माता ईरानी मूल की और पिता ब्रिटिश मूल के हैं। उनके पिता का नाम एंथनी बाउचर है। वे विजडन ऑनलाइन के प्रारम्भिक निवेशकों में से एक थे, जिसने 2003 में क्रिकइन्फो को खरीदा था। उन्होंने प्रिमरोज़ हिल क्रिकेट क्लब (PHCC) की भी स्थापना की। मैया की माता का नाम उपलबध नहीं है। उनके भाई – बहनों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Maia Bouchier Height and Weight: मैया का वजन और ऊंचाई
Maia Bouchier 5′ 10″ लम्बी हैं। उनके वजन और शारीरिक संरचना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
Maia Bouchier Parents Nationality: मैया के माता-पिता की नागरिकता
मैया की माता ईरानी मूल नागरिक थी और उनके पिता ब्रिटिश मूल के नागरिक हैं।
Maia Bouchier Net Worth: मैया बाउचर की कुल संपत्ति
उसकी कुल अनुमानित संपत्ति 1 मिलियन डॉलर है, आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट अनुबंधों, विज्ञापनों और प्रस्तुतियों से है। वह एक साधारण जीवनशैली जीना पसंद करती हैं तथा अपने करियर और सामाजिकता के काम पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
Maia Bouchier Married: मैया बाउचर और जेस ग्रिमसन
मैया बाउचर ने अभी विवाह नहीं किया है वे एक समलैंगिक महिला हैं। बाउचर जब स्कूल में पढ़ती थी तब उन्हें अपने समलैंगिक गुणों के कारण बहुत बार प्रताड़ित किया गया । वह ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल एथलीट और खेल चिकित्सक जेस ग्रिमसन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की मुलाकात बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हुई। तब से मैया उनके साथ संबंधों में है मगर अभी तक दोनों ने विवाह नहीं किया है।

Maia Bouchier Instagram: मैया बाउचर का इंस्टाग्राम
मैया बाउचर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर सक्रीय हैं और नियमित रूप से अपने फोटो और वीडियो साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 35.7K followers हैं और उनकी अकॉउंट ID maiabouchier ( लिंक- https://www.instagram.com/maiabouchier/?hl=en) है।

Charitable Work and Legacy: धर्मार्थ कार्य और विरासत
मैया बाउचियर खेल प्रतियोगिताओं के अंदर समावेशिता और पर्यावरणीय स्थिरता को प्रोत्साहित करने में सक्रीय हैं। अपनी समलैंगिक कामुकता के बारे में उनके खुलेपन ने भविष्य के LGBTQ+ खिलाडियों के लिए सकारात्मक सन्देश दिया है, और उनकी पर्यावरण के प्रति आवाज ने वैश्विक मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है।
Maia Bouchier Career: मैया बाउचर का खेल करियर
नीचे दी गई तालिकों में मैया के क्रिकेट करियर की जानकरी दी गई है-
वर्ष | घरेलू टीम | विवरण | मैया का प्रदर्शन |
---|---|---|---|
2014 | मिडलसेक्स | काउंटी डेब्यू | वारविकशायर के खिलाफ डेब्यू किया; 3/24 का प्रदर्शन किया, जो उनकी लिस्ट ए क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। |
2016 | मिडलसेक्स | नियमित सदस्य बनीं | टीम की नियमित सदस्य बन गईं। |
2018 | मिडलसेक्स | काउंटी चैंपियनशिप और ट्वेंटी20 कप | चैंपियनशिप में 172 रन (औसत 34.40) बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं; समरसेट के खिलाफ 76 रन बनाए; ट्वेंटी20 कप जीतने में टीम की मदद की। |
2019 | हैम्पशायर | हैम्पशायर के साथ पहला सीजन | दो अर्धशतक लगाए; ट्वेंटी20 कप में टीम की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। |
2021 | हैम्पशायर | महिला ट्वेंटी20 कप | चार पारियों में कुल 28 रन बनाए। |
2022 | हैम्पशायर | महिला ट्वेंटी20 कप | 149 रन बनाकर टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं, जिसमें ससेक्स के खिलाफ 73 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल था। |
क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं में प्रदर्शन
वर्ष | टीम का नाम | टूर्नामेंट विवरण | मैया का प्रदर्शन |
---|---|---|---|
2018 | साउदर्न वाइपर्स | महिला क्रिकेट सुपर लीग | टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। |
2019 | साउदर्न वाइपर्स | महिला क्रिकेट सुपर लीग | सभी 11 मैच खेले; फाइनल्स डे तक टीम को पहुंचाने में मदद की; कुल 114 रन बनाए, जिसमें लंकाशायर थंडर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ 40 रन शामिल थे। |
2020 | साउदर्न वाइपर्स | रेचल हेयो फ्लिंट ट्रॉफी | सभी 7 मैच खेले; फाइनल में नॉर्दर्न डायमंड्स के खिलाफ 38 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई; कुल 183 रन (औसत 30.50) और 1 विकेट लिया। |
2021 | साउदर्न वाइपर्स, साउदर्न ब्रेव | रेचल हेयो फ्लिंट ट्रॉफी, शार्लेट एडवर्ड्स कप, द हंड्रेड | Rachael Heyhoe Flint Trophy में 195 रन (औसत 32.50) बनाए; Charlotte Edwards Cup में 104 रन (औसत 52.00) बनाए; द हंड्रेड में 92 रन (स्ट्राइक रेट 143.75) बनाए। |
2022 | साउदर्न वाइपर्स, साउदर्न ब्रेव | शार्लेट एडवर्ड्स कप, रेचल हेयो फ्लिंट ट्रॉफी, द हंड्रेड | शार्लेट एडवर्ड्स कप में 176 रन बनाए; Rachael Heyhoe Flint Trophy में 128 रन, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था; द हंड्रेड में 88 रन बनाए। |
2023 | साउदर्न वाइपर्स, साउदर्न ब्रेव | रेचल हेयो फ्लिंट ट्रॉफी, शार्लेट एडवर्ड्स कप, द हंड्रेड | 15 मैचों में 5 अर्धशतक बनाए; द हंड्रेड में 268 रन (औसत 38.28), जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। |
2024 | साउदर्न वाइपर्स | रेचल हेयो फ्लिंट ट्रॉफी, शार्लेट एडवर्ड्स कप | 8 मैच खेले और 1 अर्धशतक बनाया। |
Overseas cricket
वर्ष | टीम | टूर्नामेंट | उपलब्धियां |
---|---|---|---|
2017/18 | ऑकलैंड | हेलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड | 273 रन (औसत 45.50) बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे; टीम ने प्रतियोगिता जीती। |
2021/22 | मेलबर्न स्टार्स | महिला बिग बैश लीग | सभी 12 मैच खेले; 185 रन बनाए, जिसमें होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ 42 रन शामिल थे। |
2022 | वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया | महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग | 6 मैच खेले; 130 रन बनाए, जिसमें लिस्ट ए उच्च स्कोर 79 रन (क्वीनसलैंड के खिलाफ) शामिल था। |
2023/24 | मेलबर्न स्टार्स | महिला बिग बैश लीग | 216 रन बनाए (औसत 15.42)। |
अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन
वर्ष | घटना | मैया की उपलब्धियां |
---|---|---|
2021 | इंग्लैंड WT20I डेब्यू | 4 सितंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया; 25 रन (24 गेंदों में) बनाए; इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज जीती। |
2021 | महिला एशेज दौरा | इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया; पहले WT20I में खेला, लेकिन बल्लेबाजी नहीं की। |
2022 | कॉमनवेल्थ गेम्स और दक्षिण अफ्रीका सीरीज | दोनों सीरीज में सभी मैच खेले; श्रीलंका के खिलाफ 21* रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। |
2022 | वेस्ट इंडीज T20I सीरीज | सभी मैच खेले; तीन पारियों में 31 रन बनाए। |
2023 | ICC महिला T20 वर्ल्ड कप | इंग्लैंड की टीम में शामिल हुईं लेकिन कोई मैच नहीं खेला। |
2023 | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सीरीज | 1st ODI में डेब्यू किया; 3rd ODI में 95 रन (65 गेंदों में) बनाए। |
2023 | केंद्रीय अनुबंध | दिसंबर 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ पहला केंद्रीय अनुबंध प्राप्त किया। |
2024 | पहला ODI शतक | 30 जून 2024 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला ODI शतक बनाया। |
2024 | महिला T20 वर्ल्ड कप | इंग्लैंड की टीम में चुनी गई। |
2024 | टेस्ट डेब्यू | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया; पहली पारी में 126 रन बनाए। |
2025 | महिला एशेज सीरीज | ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल हुईं। |
मैया बाउचर से संबंधित तथ्य
- मैया बाउचर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य है
- वह एक समलैंगिक महिला है।
- मैया और जेस ग्रिमसन एक दूसरे से समलैंगिक रिश्ते में हैं।
- 2020 में मैया को अवैध गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित किया गया।
- मैया की माता ईरानी मूल की और पिता ब्रिटिश मूल के हैं।
निष्कर्ष
मैया एक शानदार बल्लेबाज और पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। वे एक समलैंगिक हैं और इसके लिए वे शर्मिंदा नहीं हैं। हमने इस लेख में उनकी जीवनी और उपलब्धियों पर चर्चा की है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आएगी।