Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में – Mawra Hocane Ki Biography: Age, Spouse, Net Worth

By Preeti Singh

Published On:

Follow Us
मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में - Mawra Hocane Ki Biography: Age, Spouse, Net Worth

मावरा होकेन एक पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका वास्तविक नाम मावरा हुसैन है। पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों में काम करने के आलावा उन्होंने भारतीय हिंदी फिल्म सनम तेरी कसम ( 2016 ) में भी काम किया है। अभी हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेता अमीर गिलानी से विवाह किया है। उनके प्रशंसक आयु, ऊंचाई, परिवार, शादी, नागरिकता और करियर के बारे में जानना चाहते हैं। Mawra Hocane Biography in hindi के माध्यम से हम मावरा होकेन से संबंधित समस्त जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं।

मावरा होकेन की जीवनी हिन्दी में - Mawra Hocane Ki  Biography: Age, Spouse, Net Worth

Early Life- प्रारम्भिक जीवन

मावरा होकेन का जन्म 28 सितम्बर 1992 को करांची, पाकिस्तान में हुआ है। इनके जन्म के बाद परिवार इस्लामाबाद स्थानांतरित हो गया जहां इनका पालन-पोषण हुआ। जिस समय मावरा कक्षा 7 में पढ़ती थीं तब उन्होंने अपना सरनेम Hussain से Hocane कर लिया। उसने ऐसा अपने नाम को खास बनाने के लिए किया। होकेन के पिता पाकिस्तान सेना में हैं और उनका नाम Mushtaq Hussain (मुश्ताक़ हुसैन ) हैं। माता का नाम Razia Makhdoom ( रज़िया मखदूम ) है और वे एक ग्रहणी हैं।

इसके आलावा उनकी एक बहन अभिनेत्री Urwa Hocane ( उरवा होकेन ) हैं जिन्होंने अभिनेता Farhan Saeed से शादी की है। मावरा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जिसके चलते उन्होंने मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने का फैसला किया।

नाम मावरा होकेन
वास्तविक नाम मावरा हुसैन
जन्म तिथि (Date of Birth)सोमवार, 28 सितंबर 1992
जन्मस्थान कराची, पाकिस्तान
उम्र (Age)32 वर्ष (2025 के अनुसार)
पिता मुश्ताक़ हुसैन
माता रज़िया मखदूम
भाई-बहन बड़ी बहन- उरवा होकेन, और भाई- इन्स ए याज़्दान
पति अमीर गिलानी
राशि (Zodiac Sign)तुला (Libra)
राष्ट्रीयता (Nationality)पाकिस्तानी
जन्मस्थान (Birthplace)कराची, पाकिस्तान
गृहनगर (Hometown)इस्लामाबाद, पाकिस्तान
स्कूल (Schools)– बहरिया स्कूल, इस्लामाबाद
कॉलेज (Colleges) University of London ( LL.B )
– पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड डिज़ाइन, लाहौर
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)कानून की डिग्री और फैशन डिज़ाइनिंग
धर्म (Religion)इस्लाम
शौक (Hobbies)पढ़ना, यात्रा करना, खाना बनाना और बागवानी करना

Age-आयु

मावरा होकेन का जन्म 28 सितम्बर 1992 को हुआ है और इस समय 32 साल की हैं। मावरा ने पाकिस्तानी टीवी और फिल्मों के आलावा बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में भी काम किया है।

Education- शिक्षा

मावरा होकेन ने अपनी प्राथमिक शिक्षा इस्लामाबाद के स्थानीय स्कूल से की है और उसके बाद उन्होंने University of London कानून की डिग्री हासिल की। इसके आलावा उन्होंने पाकिस्तान Pakistan Institute of Fashion and Design, Lahore से फैशन डिज़ाइन में डिग्री हासिल की।

Family Background-परिवार

मावरा होकेन का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और इनके पिता का नाम मुश्ताक़ हुसैन है जो पाकिस्तानी सेना में काम करते हैं। इनकी माता का नाम रज़िया मखदूम है और वे एक ग्रहणी हैं ,इसके आलावा उनकी एक बड़ी बहन उर्वा हुसैन (urva hocane) है जो एक अभिनेत्री और मॉडल है। उर्वा ने अभिनेता और मॉडल फरहान सईद से विवाह किया है। मावरा का एक छोटा भाई Ins E Yazdan ( इन्स ए याज़्दान ) है। पिता ने अपनी दोनों बेटियों को उनके मिज़ाज़ के अनुसार पढ़ने और अपना करियर बनाने की स्वतंत्रता दी।

Mawra Hocane Family Background-

Career Information- करियर

होकेन ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर कलाकार के रूप में की और उसके बाद उन्होंने एआरवाई म्यूज़िक ( ARY) में VJ के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने टेलीविज़न का रूख किया और आहिस्ता आहिस्ता, इक तमन्ना लाहासिल सी और निखर गए गुलाब सारे में अभिनय किया। 2014 में होकेन ने एआरवाई डिजिटल के मीन बुशरा में बुशरा की भूमिका निभाई जिसे उन्होंने अपनी सबसे खास भूमिकाओं में बताया जो उनके वास्तविक चरित्र को दर्शाता है।

होकेन ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया और 2016 की हिंदी फिल्म सनम तेरी कसम में सरस्वती की भूमिका निभाई जो एक दक्षिण भारतीय लड़की है और लाइब्रेरियन का काम करती है। यह फिल्म सफल फिल्मों में गिनी जाती है। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है।

2018 में उन्होंने फहाद मुस्तफा के साथ हास्य रोमांटिक फिल्म जवानी फिर नहीं आनी 2 में काम किया। यह उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म थी जिसने दुनियभर में अच्छा व्यापार किया और पाकिस्तान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिम बन गई। इस फिल्म में होकेन ने एक क बिगड़ैल, युवा उत्तराधिकारी लड़की की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने निम्न टीवी सीरियल में काम किया जिन्हें इस तालिका में देखा जा सकता है।

वर्ष (Year)टीवी धारावाहिक का नाम (TV Serial Name)भूमिका (Role)
2018-2019आंगन (Aangan)एक दृढ संकल्पित लड़की जो पुरुषों के प्यार के धोके और कड़वे अनुभवों से गुजरती है।
2019दासी (Daasi)सुनेहरी, एक जवान और नटखट लड़की की भूमिका।
2019सबात (Sabaat)एक दृढ़निश्चयी और महत्वाकांक्षी विश्वविद्यालय छात्रा की भूमिका।
2021किस्सा मेहरबानो का (Qissa Meherbano Ka)मेहरबानो, घरेलू हिंसा और वैवाहिक बलात्कार की पीड़ित महिला की भूमिका।
2023नीम (Neem)जिमाल रियासत, एक दृढ़ संकल्पित सामाजिक कार्यकर्ता।
2023नौरोज़ (Nauroz)रिश्तीना, एक मासूम किशोरी जो बीस साल बाद बेसमेंट से बाहर निकलती है।
2024लेट्स ट्राई मोहब्बत (Let’s Try Mohabbat)एक नवविवाहित दुल्हन जो अपने ससुराल वालों के नजरिए को परिवर्तित करती है है।
वर्तमानजफा (Jafaa)डॉ. ज़ारा, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ जो अपने शादीशुदा जीवन की परेशानियों से जूझ रही है।

Net Worth-कुल सम्पत्ति

2025 तक, मवरा होकेन की कुल संपत्ति की की बात करें तो यह लगभग 30 लाख डॉलर ($3 मिलियन) आंकी गई है। उनकी यह संपत्ति मुख्य रूप से उनके अभिनय करियर, मॉडलिंग असाइनमेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और व्यावसायिक उद्यमों से आती है। मवरा पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो प्रति एपिसोड 2 से 3 लाख पाकिस्तानी रुपये चार्ज करती हैं।

इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “सनम तेरी कसम” और कुछ पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है, जिससे उनकी संपत्ति में वृद्धि हुई है। होकेन फैशन उद्योग में भी एक लोकप्रिय चेहरा हैं और कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, और वह प्रायोजित पोस्ट और ब्रांड्स विज्ञापन के साथ करके भी अच्छी कमाई करती हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपनी बहन उर्वा के साथ मिलकर कपड़ों का ब्रांड “UXM” भी शुरू किया है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाता है।

आय के स्रोत (Income Sources)विवरण (Details)
कुल संपत्ति30 लाख डॉलर ($3 मिलियन)
ड्रामा सीरियल्स में अभिनय (Acting in Drama Serials)प्रति एपिसोड 2 से 3 लाख पाकिस्तानी रुपये कमाती हैं।
फिल्मों में अभिनय (Film Appearances)बॉलीवुड फिल्म “सनम तेरी कसम” और कुछ पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया है।
मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट्स (Modeling and Brand Endorsements)कई हाई-एंड ब्रांड्स और डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग की है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer)8.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ स्पॉन्सर्ड पोस्ट और ब्रांड्स के सहयोग से कमाई।
व्यावसायिक उद्यम (Business Ventures)अपनी बहन उर्वा के साथ कपड़ों का ब्रांड “UXM” शुरू किया है।

Marriage and Personal Life-शादी और व्यक्तिगत जीवन

मावरा होकेन ने अभिनेता अमीर गिलानी से 5 फरवरी 2025 को एक भव्य समारोह में विवाह किया। होकेन और गिलानी की मुलाकात 2020 में साबात के सेट पर हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे । अंततः अपने रिश्ते को मुक़ाम तक पहुंचते हुए दोनों ने 5 फरवरी 2025 को, लाहौर में एक पारंपरिक मुस्लिम रीती-रिवाज से विवाह कर लिया।

Mawra Hocane Marriage and Personal Life

Height and Weight-मावरा की शारीरिक संरंचगाना- ऊंचाई, वजन

ऊंचाई (लगभग)फीट-इंच में – 5′ 7″
वजन (लगभग)किलोग्राम में – 52 किग्रा
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगभूरा

Awards and Honors- पुरस्कार और सम्मान

मावरा को उनके अभिनय के लिए कई बार सराहना और सम्मान मिला है।

पुरस्कार/नामांकनअभिनय /भूमिका
हम अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर“मैं बशरा” में उनके अभिनय के लिए
लक्स स्टाइल अवॉर्ड – बेस्ट एक्ट्रेस नामांकनमुख्य भूमिका में शानदार प्रदर्शन के लिए
एआरवाई फिल्म अवॉर्ड – बेस्ट डेब्यू फीमेल नामांकनसनम तेरी कसम” में उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए

मावरा होकेन के संबंध में पूछे जाने वाले प्रश्न -FAQs

Q-मावरा होकेन की आयु कितनी है?

Ans- मावरा का जन्म 28 सितम्बर 1992 को हुआ है और 2025 में उनकी 32 साल है।

Q- मावरा होकेन ने किससे शादी की है?

Ans- मावरा ने अभिनेता और मॉडल अमीर गिलानी से 5 फरवरी 2025 को विवाह किया है।

Q- मावरा होकेन की बॉलीवुड फिल्म का क्या नाम है?

Ans- मावरा ने 2016 में बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में काम किया है।

Q- मावरा होकेन का वास्तविक नाम क्या है?

मावरा जब पैदा हुई तब उनका नाम मावरा हुसैन रखा गया, मगर कक्षा 7 में पढ़ते समय उन्होंने अपने सरनेम hussain की स्पेलिंग Hocane कर दी। यद्पि इसका अर्थ भी हुसैन है पर यह होकेन बोला जाता है।

Q- मावरा होकेन की हाइट कितनी है?

Ans- मावरा की हाइट 5 फ़ीट 7 इंच है।

Q- मावरा होकेन की नागरिकता क्या है?

Ans- मावरा की नागरिकता पाकिस्तानी है और उनका जन्म करांची पाकिस्तान में हुआ है।

Q- मावरा हिकेन की बहन का क्या नाम है?

Ans- मावरा की बड़ी बहन एक मॉडल और अभिनेत्री है जिसका नाम उर्वा हुसैन है।

Q- मावरा होकेन के पति का क्या नाम है?

Ans- मावरा के पति का नाम अमीर गिलानी है जो एक मॉडल और अभिनेता हैं।

Preeti Singh

My name is Preeti Singh and I am a housewife. I am fond of writing and through this blog I will introduce you to the biographies of famous women.

Related Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!